इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में बुधवार को श्रीराम नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवस्थान में प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव की विशेष तैयारी की गई थी। प्रातः काल में श्री वेंकट रमण गोविंदा श्री निवासा गोविंदा नाम जप परिक्रमा की गई। बाद में प्रभु का एकान्त अभिषेक कर श्रंगार आरती की गई।सुबह 11 बजे से प्रभु के स्तोत्र पाठ किए गए। दोपहर ठीक 12 बजे शंख की ध्वनि के साथ प्रभु के पट खुलते ही जन्म दर्शन और आरती की गई, जिसमें बड़ी तादाद में भक्तजन शामिल हुए। इसी के साथ नौ दिन से देवस्थान यज्ञ शाला में चल रहे हवन की भी पूर्णहुति हुई। अंत में गोष्टी प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री राम जन्मोत्सव श्रीमदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के
मगलाशसन में संपन्न हुआ। यह जानकारी प्रचार प्रमुख पंकज तोतला द्वारा दी गई।
Related Posts
February 23, 2024 वीर सावरकर पर केंद्रित नाट्यविष्कार ‘माझी जन्मठेप’ का अभिवाचन 29 फरवरी को
सानंद के बैनर तले विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : […]
January 3, 2023 कॉमिक बुक ‘सतर्क बचपन – सुरक्षित बचपन’ का पुलिस कमिश्नर ने किया विमोचन
यह पुस्तक बच्चों को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक […]
May 7, 2024 आइएमए की स्पोर्ट्स मीट में डॉक्टर्स ने बढ़ – चढ़ कर की शिरकत
क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व स्विमिंग में खेले गए मुकाबले।
विजेताओं को किया गया […]
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लाहोटी ने की इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की समीक्षा
लंबित परियोजनाओं के काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश।
इंदौर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन […]
July 20, 2025 इंदौर के स्वच्छता का महागुरु बनने पर सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
सफाई मित्रों के वर्ष भर किए गए कार्यों का परिणाम है इंदौर का स्वच्छता में सिरमौर […]
December 30, 2020 पत्रकारों से बदतमीजी पड़ेगी महंगी, जेल के साथ होगा जुर्माना
नई दिल्ली : सच की आवाज को बुलंद करने वाले पत्रकारों पर दिनोंदिन हमले तेज होते जा रहे […]
December 29, 2022 प्रवासी अतिथियों को एयरपोर्ट से होटल या घर तक नि:शुल्क परिवहन भी उपलब्ध कराएंगे
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक […]