इंदौर : वैक्सीन की कमीं का असर टीकाकरण अभियान पर पड़ा है। अब तक तेजी से चल रहे टीकाकरण पर मानों ब्रेक लग गया है। यही कारण है कि शनिवार 12 जून से आगामी आदेश तक कोविड टीकाकरण के तहत सिर्फ द्वितीय डोज ही लगाए जाएंगे। कोवैक्सीन के लिए यह अवधि प्रथम डोज से 28 दिन की होगी और कोविशील्ड के लिए यह अवधि प्रथम डोज से 84 दिन की होगी । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जो लोग इन दोनों वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके हैं और जिन्हें निर्धारित अवधि के बाद दूसरा डोज लगना है वह अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण के पूर्ण प्रभाव के लिए आवश्यक है कि दोनों डोज लगाए जाए। दूसरे डोज के लिए टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 1075 पर कॉल किया जा सकता है।
Related Posts
September 27, 2023 इंदौर को देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में विभिन्न श्रेणी में इंदौर ने प्राप्त किए […]
May 30, 2022 कला – संस्कृति को बढ़ावा देती रहेगी मप्र सरकार – सीएम शिवराज
इंदौर : देवी अहिल्या के संस्कार इंदौर शहर में हैं। उन्होंने हमें सिखाया है, 'अपने लिए […]
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]
July 18, 2023 राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान से नवाजे गए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी
लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन में श्रेष्ठ कार्य करने पर किया गया सम्मानित।
इंदौर को मिली […]
March 25, 2017 बीजापुर – बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 3 हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार...गिरफ़्तार नक्सलीयों की सुचना पर मिला एक बारह बोर बन्दुक , 3 […]
February 5, 2019 कला- संस्कृति और व्यंजनों का वसंतोत्सव तरुण जत्रा 8 फरवरी से इंदौर: शहर के पश्चिमी क्षेत्र का सबसे बड़ा वसंतोत्सव'तरुण जत्रा' 8 फरवरी से दशहरा मैदान […]