नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत देश के सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ स्थल’ घोषित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 सितंबर को स्वच्छता महोत्सव के दौरान स्वच्छता अवॉर्ड प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा।
वैष्णो देवी को स्वच्छता के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल घोषित किया गया है। यहां पर पिछले कुछ वर्षों में स्वच्छता को लेकर कई कदम उठाए गए थे। वैष्णो देवी को महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, आगरा के ताजमहल, आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर, पंजाब के स्वर्ण मंदिर, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट आदि स्थलों से कड़ी टक्कर मिल रही थी।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी बधाई ।
इस सम्मान के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बोर्ड के सीईओ और सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। इससे पहले 2017 में श्राइन को पेयजल और स्वच्छता में स्पेशल अवॉर्ड मिला था। 2018 में इसे इंडिया टूडे ग्रुप की तरफ से सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थल घोषित किया गया था।
Related Posts
July 25, 2024 आईओसी की फिर से सदस्य चुनी गई नीता अंबानी
पेरिस : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। […]
December 24, 2023 एसजीएसआईटीएस दिवस पर शिक्षकों, कर्मचारियों और गुणी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
तीन श्रेणी में विशिष्ट मेडल और नगद पुरस्कार दिए गए ।
इंदौर : शहर के प्रतिष्ठित एवं […]
December 18, 2020 20 करोड़ की लागत से होगा जवाहर मार्ग से चन्द्रभागा तक सड़क का निर्माण
इंदौर : जवाहर मार्ग से साउथ तोड़ा होते हुए चंद्रभागा पुल तक बनने वाली सड़क के प्रथम चरण […]
September 3, 2023 नाइट कल्चर के सकारात्मक पहलू को भी सामने लाएं : पुलिस आयुक्त
समय के साथ संस्कृति भी बदलती है : कलेक्टर
अभ्यास मंडल की अंतर विद्यालयीन भाषण […]
April 15, 2022 खरगौन में कर्फ्यू में दी गई दो- दो घंटे की ढील, घरों में रहकर त्योहार मनाने पर सहमत हुए सभी समाज
खरगोन : रामनवमी जुलूस पर हमले, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ के बाद खरगौन में लगाया गया […]
January 24, 2025 जूनियर बिलियर्ड्स का राष्ट्रीय खिताब महाराष्ट्र के सुमेर मांगो ने जीता
इंदौर : भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं […]
February 10, 2021 माफिया के खिलाफ इंदौर में हुई है कारगर कार्रवाई- सीएम शिवराज
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि […]