भोपाल : चौथी बार मप्र के सीएम बने शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया। सर्वसम्मति से विश्वास मत को मंजूरी दे दी गई। विधायकों ने हाथ उठाकर शिवराज सरकार के प्रति समर्थन व्यक्त किया। सपा बसपा और निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार का समर्थन किया। कुल 112 विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में मत दिया। कांग्रेस का कोई भी विधायक इस दौरान मौजूद नहीं रहा। विश्वास मत हासिल करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बाद में विधायकों को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज ने भरोसा दिलाया कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और प्रदेश के विकास को नए आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि बीते 15 माह में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को तबाही की कगार पर ला खड़ा किया है। उसे पुनः विकास की पटरी पर लाना है।
कोरोना से निपटना पहली चुनौती।
सीएम शिवराज ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए कहा कि इस महामारी से निपटना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन का वे पालन करें और घरों से बाहर न निकले।
Related Posts
April 8, 2021 9 अप्रैल से आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
इंदौर : कोविड-19 से संक्रमण की रोकथाम हेतु इन्दौर जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान […]
May 24, 2023 बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज का रक्तदान शिविर 28 मई को
इंदौर : महेश नवमी महोत्सव के तहत श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज द्वारा स्व. […]
June 15, 2021 अब रात 8 बजे तक खुले रह सकेंगे बाजार, जिम व मॉल भी खुलेंगे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगभग नियंत्रित होने और संक्रमण दर न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के […]
September 16, 2020 सांवेर का उपचुनाव जनता विरुद्ध सिलावट है- गुड्डू इंदौर : सांवेर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू का कहना है कि ये चुनाव […]
March 1, 2023 चुनाव को ध्यान में रखकर शिवराज सरकार ने पेश किया लोक लुभावन बजट
महिला, युवा और किसानों के लिए किए गए विशेष प्रावधान।
भोपाल : मध्यप्रदेश के वित्त […]
September 7, 2023 कलेक्टर कार्यालय के भ्रष्ट बाबू व करीबी रिश्तेदारों की संपत्ति होगी कुर्क
जिला न्यायालय ने जारी किए आदेश।
गबन के रुपयों से महू में खरीदी थी 2.17 बीघा जमीन और […]
January 17, 2021 डॉ. दीदी अदिति ने बच्चों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां, किया पतंग का वितरण
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति सिंघल (डॉ. दीदी) ने मकर […]