पूर्णाहुति के दिन 9 जून को स्वयं भी शामिल होने की प्रदान की स्वीकृति।
इंदौर : पितृ पर्वत स्थित हनुमंत धाम पर शिवशक्ति साधना समिति के तत्वावधान में 1 जून से प्रारंभ होने वाले शिवशक्ति महायज्ञ की यज्ञशाला, परिक्रमा मार्ग एवं अन्य तैयारियों का संतश्री मां कनकेश्वरी देवी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अवलोकन किया।
समिति की ओर से संयोजक पं. उमेश तिवारी ने उन्हें शिवशक्ति महायज्ञ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ के दौरान 1 से 9 जून तक प्रतिदिन सायं 7 बजे यज्ञनारायण भगवान की आरती, सुबह 9.30 से 12 बजे तक यज्ञ हवन का पहला तथा दोपहर 3 से सायं 6.30 बजे तक दूसरा सत्र चलेगा। इस दौरान सौभाग्यवती एवं कन्या पूजन, संत दर्शन एवं पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान भी होंगे। मां कनकेश्वरी देवी को महायज्ञ में पधारने का न्यौता भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए पूर्णाहुति के दिन 9 जून को आने की स्वीकृति प्रदान की। इसी तरह विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी 31 मई को और उसके बाद भी नियमित भागीदार बनने की सहमति प्रदान की। संयोजक पं. उमेश तिवारी ने प्रारंभ में समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ मां कनकेश्वरी देवी की अगवानी की। मंगलवार 31 मई को यज्ञ में शामिल होने वाले लगभग 200 यजमानों का सुबह 9 बजे से प्रायश्चित कर्म होगा। बुधवार 1 जून को पितृ पर्वत स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 151 महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा के साथ इस दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।
Related Posts
April 26, 2021 एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान, 17 लाख पात्र लोगों को टीका लगाने की है चुनौती
इंदौर : 1 मई से 18 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। […]
January 28, 2017 अमेरिका में इस्लामी चरमपंथियों की एंट्री पर ट्रंप का बैरिकेड, कड़े किए नियम नई दिल्ली.अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, […]
July 19, 2023 G-20 में आए मेहमानों का आईडीए अध्यक्ष ने तिलक लगाकर किया स्वागत
इंदौर : G20 सम्मेलन में भाग लेने जापान, अर्जेंटीना,ओमान एवं सिंगापुर से इंदौर आए […]
April 15, 2023 मीडिया के प्रति लोगों का दरकता विश्वास चिंतन – मनन का विषय – सना
इंदौर: स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में […]
February 10, 2023 जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, गांधीनगर क्षेत्र में चलाया जा रहा था अड्डा।
इंदौर : […]
January 7, 2021 उज्जैन के जहरीली शराब कांड में लिप्त रहे आरोपी पुलिसकर्मी को जेल में पड़ा दिल का दौरा, मौत
उज्जैन : जहरीली शराब कांड मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद खाराकुआ थाने में पदस्थ रहे […]
October 14, 2020 उत्साही माहौल में विशाल रैली के साथ बीजेपी प्रत्याशी सिलावट ने दाखिल किया नामांकन
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार 14 अक्टूबर […]