बीजेपी नेता विनोद खंडेलवाल मुख्यमंत्री को देंगे इस आशय का मांग पत्र।
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विनोद खंडेलवाल ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवा करने वाले प्रदेश के कारसेवकों को राम सेवा सम्मान निधि देने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की है।उन्होंने बताया कि सन 1989 व 1992 में राम मंदिर आंदोलन जब चरम पर था, इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों कारसेवक प्रभु श्रीराम के मंदिर हेतु कारसेवा करने अयोध्या पहुंचे थे, उस दौरान यूपी की तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा उन पर भारी अत्याचार किए गए थे। पुलिस फायरिंग में हमारे कई कारसेवक शहीद भी हुए थे। उनके साहस, संघर्ष व बलिदान के चलते ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है।ऐसे में जिस तरह मीसा बंधियो को पेंशन दी जाती है उसी तरह ऐसे तमाम कारसेवकों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाए और “राम सेवा सम्मान निधि’ के माध्यम से उन्हें प्रत्येक माह सम्मान निधि प्रदान की जाए।
विनोद खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 17 तारीख को इंदौर आगमन पर उन्हें इस आशय का मांग पत्र दिया जाएगा।
Related Posts
October 24, 2021 मानव दुर्व्यापार की रोकथाम के कानूनी प्रावधानों पर सेमिनार में दी गई जानकारी
इन्दौर : मानव दुर्व्यापार जैसे घृणित अपराध की रोकथाम, इसके लिए बनाए गए कानूनी […]
February 1, 2022 मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घोर निराशाजनक है बजट- शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा […]
January 17, 2024 इंदौर को सोलर सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध
इंदौर जो तय करता है, पूरा करके रहता है : महापौर
इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन […]
September 25, 2021 प्राचीन पारम्परिक खेल पिट्टू की राष्ट्रीय स्पर्धा 26 सितम्बर से इंदौर में होगी
इंदौर : पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पारम्परिक भारतीय खेल पिट्टू की सीनियर राष्ट्रीय […]
November 12, 2024 अफजल खान वध से जुड़े अनछुए पहलुओं पर केंद्रित कार्यक्रम 17 नवंबर को
सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड सभागृह में दी जाएगी कार्यक्रम […]
January 10, 2025 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने तेजाजी नगर से बलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का किया हवाई निरीक्षण
इंदौर संभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा।
केन्द्रीय मंत्री गड़करी […]
September 30, 2020 जेहन में नहीं दानें, धोनी चलें भुनाने
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
पैलवान यह कोई स्नीकर्स का ऐड नहीं है। एक ऐसी सच्चाई है जिसे आप […]