इंदौर : पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पारम्परिक भारतीय खेल पिट्टू की सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा 26 से 28 सितंबर तक बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में आयोजित की गई है।
12 राज्यों की टीमें कर रहीं शिरकत।
पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में मप्र सहित 12 राज्यों के 250 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे। स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक के मुख्य आतिथ्य में 26 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा।
प्राचीन पारम्परिक खेल है पिट्टू।
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पिट्टू भारत के सबसे प्राचीन व पारम्परिक खेलों में से एक है। यह खेल 5 हजार सालों से खेला जा रहा है। विभिन्न राज्यों में इसे अलग- अलग नामों से जाना जाता है।
इसतरह खेला जाता है खेल।
पिट्टू खेल के लिए बकायदा नियम बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। दो टीमों के बीच 10-10 मिनट के दो सेट खेले जाते हैं। सात निर्धारित पीस से बने पिट्टू सेट को गिराकर पुनः उसी क्रम में जमाकर अंक अर्जित करने वाली टीम को स्ट्राइकर और पिट्टू सेट को जमाने से रोकने वाली टीम को डिफेंडर कहा जाता है। निर्धारित समय में जो टीम अधिक स्कोर बनाती है, उसे विजयी घोषित किया जाता है।
Related Posts
November 1, 2024 धनतेरस पर व्यवसायी की भूमिका में नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
नंदानगर, इंदौर स्थित पुश्तैनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को किया किराना सामान का […]
February 25, 2020 इंदौर में दो माह का प्रवास सपने जैसा लग रहा है- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने मंगलवार […]
July 16, 2020 कोरोना संक्रमण में आयी तेजी बरकरार, 129 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण में आई तेजी गुरुवार 16 जुलाई को भी जारी रही। हालांकि […]
February 8, 2021 नाला क्रिकेट मैच को कोडवानी ने बताया महज वाहवाही लूटने का प्रयास
इंदौर : सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण विद किशोर कोडवानी ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक […]
November 2, 2020 सांवेर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने की मतदान की पुख्ता तैयारी, मतदान केंद्रों पर जुटाई गई है तमाम सुविधाएं
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया […]
March 1, 2024 मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
पहले दिन खेले गए चार मैच।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित […]
July 2, 2024 डॉक्टर्स और सीए शहर हित में सहयोग को सदैव तत्पर रहते हैं : महापौर
डॉक्टर्स और सीए डे के अवसर पर शहर के उत्कृष्ठ डॉक्टर व सीए का किया गया […]