पहले दिन खेले गए चार मैच।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज सीजन 13 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार, 29 फरवरी को हुआ। इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। स्पर्धा के औपचारिक उद्घाटन के बाद विभिन्न मीडिया टीमों के बीच पहले दौर के मुकाबले खेले गए।
स्पर्धा के आयोजक इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। इनमें दैनिक भास्कर ने प्रयास न्यूज को, सिटी न्यूज ने पीपुल्स समाचार को, डीजियाना ने इंदौर समाचार को और प्रभात किरण ने पत्रकार एकादश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले दिन डीजियाना के सौरभ पंवार और प्रभात किरण के करण व राजकुमार ने धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी टीमों को बड़े अंतर से जीत दिलाई।अहम बात ये रही कि हारी हुई टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।
आयोजक दीपक कर्दम ने बताया कि शुक्रवार एक मार्च को लोकस्वामी विरुद्ध रेड टीवी, एसजेएमसी विरुद्ध नईदुनिया, इंदौर प्रेस क्लब विरुद्ध मातरम इंडिया और अग्निबाण विरुद्ध खबर मप्र के बीच मैच खेले जाएंगे।
Related Posts
January 3, 2022 महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर 10 जनवरी तक प्रतिबन्ध
उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष 2022 के उपलक्ष्य में आगन्तुक […]
January 28, 2020 किशनगंज थाने के लॉकअप में आरोपी ने लगाई फांसी..! इंदौर : महू के किशनगंज थाने में एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि […]
June 27, 2020 चीन को लेकर बीजेपी- कांग्रेस में वार- पलटवार इंदौर : मप्र की 24 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में होनेवाले उपचुनाव में चीन भी एक बड़ा […]
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
September 9, 2021 आगामी पर्वों के दौरान झांकियां निकालने की नहीं होगी अनुमति, डीजे पर भी रहेगा प्रतिबन्ध
इंदौर : शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आगामी सभी पर्व कोविड-19 प्रोटाकॉल तथा राज्य […]
October 19, 2024 ड्रेनेज समस्या के निवारण हेतु 500 करोड़ के टेंडर को हरी झंडी
अमृत परियोजना 2.0 के तहत होंगे 800 करोड़ के विकास कार्य।
ब्रिज व फ्लायओव्हर के नीचे […]
January 30, 2021 सरदार पटेल, प्रधानमंत्री व बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सिरसिवाल द्वारा अपनी फ़ेसबुक आई.डी. पर आज़ादी के बाद […]