इंदौर : भंवरकुआ से तेजाजी नगर चौराहे के बीच सड़क बनाने की स्वीकृति मिली थी अब इसकी राशि की मंजूरी भी केंद्र सरकार ने इंदौर नगर निगम को भेज दी है। सांसद शंकर लालवानी के अनुसार वे पिछले 2 सालों से इस सड़क को बनवाने के लिए प्रयासरत थे। उनकी इस बारे में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मुलाकात भी हुई थी। केंद्र ने इस सड़क के लिए 53.46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके बन जाने से खंडवा की ओर आवागमन भी और सुचारू ढंग से होने लगेगा।
नगर निगम जल्द शुरू करें काम।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इंदौर नगर निगम को जल्द काम शुरू करने के लिए कहा है ताकि लाखों लोगों को राहत मिल सकें।
सुचारू होगा आवागमन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति।
लालवानी ने कहा कि इस सड़क के बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी, आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक जाम भी नहीं लगेगा।
उन्होंने कहा कि इस रोड पर कई महत्वपूर्ण धार्मिक संस्थाएं, आईआईटी, यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं व नई कॉलोनियां भी विकसित हो रही हैं। अब केंद्र के नगर निगम को मंज़ूरी भेजने के बाद काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
Related Posts
January 5, 2023 नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए आदेश।
शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए […]
March 19, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज पत्रकार
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले 14 वे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
May 3, 2020 खराब सब्जी की शिकायत के बाद सैकड़ों किलो भिंडी, बैंगन फिंकवाएं गए इंदौर : पहले ही दिन कई जगह नगर निगम के सब्जी बास्केट पैक में खराब सब्जियां पहुचने की […]
January 7, 2021 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का सीएम शिवराज ने किया विमोचन
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 19, 20 एवं 21 […]
April 5, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना चंदन नगर […]
May 17, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन हुए बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन का अवैध रूप से विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
November 10, 2021 बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को वरिष्ठ नेता सत्तन ने दिखाया आइना
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के आदरणीय व्यक्तित्व सत्यनारायण सत्तन ने […]