इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब लगभग खत्म होने के आसार नजर आने लगे हैं। अनलॉक शहर में भी कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ग्रोथ रेट सवा दो फ़ीसदी रह गया है। रिकवर होने वालों की तादाद 97 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। मृत्यु दर में भी खासी कमीं आ गई है। कुल मिलाकर इंदौर सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है।
223 नए मरीज मिले।
शुक्रवार 4 जून को 5558 आरटी पीसीआर और 4837 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10358 की टेस्टिंग की गई। 10104 निगेटिव पाए गए। 223 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 21 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 10 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 15 लाख 11 हजार 378 सैम्पलों की जांच की गई है। 1लाख 51 हजार 272 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 97 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
971 किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 971 मरीज रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 48 हजार 303 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। 1616 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
शुक्रवार को 2 मरीज ऐसे रहे जो कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1353 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
May 25, 2021 मंगलवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फ्रंटलाइन वर्कर के बतौर बीते एक वर्ष से अहम योगदान […]
May 8, 2020 पत्रकार के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने पर डीआईजी से मिला इंदौर प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य अभिषेक रघुवंशी पर मल्हारगंज पुलिस […]
August 30, 2021 तेरे नटखट नैनों से नजर हटती नहीं कान्हा…
*कीर्ति सिंह*
वो आ गया, अपनी बांसुरी से सबके मन पर छा गया, उसके मुंह पर लगा माखन, […]
March 13, 2023 विश्व की अनमोल धरोहर बनने की राह पर इंदौर की रंगपंचमी की गेर
परमानंद का अनुभव कराता है रंगों की सामूहिक मस्ती का यह पर्व।
समग्र समाज को तनाव से […]
January 21, 2025 लघुकथा का साहित्य में कोई विकल्प नहीं : डॉ. विकास दवे
विचार प्रवाह साहित्य मंच ने लघुकथा अधिवेशन आयोजित किया।
पांच वरिष्ठ लघुकथाकार हुए […]
October 5, 2020 26 हजार के ऊपर पहुंची संक्रमितों की तादाद…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी प्रतिदिन साढ़े चार सौ से ज्यादा मिल रहे हैं। […]
December 23, 2021 राजमोहल्ला की अधिकृत सब्जी मंडी हटाने पर भड़के पूर्व विधायक नेमा, नगर निगम पर लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने राजमोहल्ला सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को […]