इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने हेतु क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन, पुणे के सहयोग से ‘‘साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इन्दौर पुलिस द्वारा क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन की ओर से मुंबई से आई ड्रामा टीम के साथ मिलकर शहर के प्रमुख चौराहा, बाजार, मेले, गार्डन, स्कूल/कॉलेजो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुचकर नुक्कड नाटक के आदि के माध्यम से जनता को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। इस अभियान को आम जनता का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।लोगों का कहना है कि बढ़ते सायबर ठगी के मामलों को देखते हुए इंदौर पुलिस का यह अभियान बेहद उपयोगी है।इसके माध्यम से निश्चय ही नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता आएगी।
इस आभियान के दौरान इंदौर पुलिस की निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर, सउनि श्री गयेंद्र यादव तथा क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन, की ओर से मुंबई से आई ड्रामा टीम, एसपीसी कैडेट्स तथा संबंधित थाना क्षेत्रों की टीमों द्वारा भी लोगों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु किन बातों का ध्यान रखना है और क्या- क्या सावधानियां रखनी चाहिए, यह जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Related Posts
November 13, 2021 ज्योति तोमर के केंद्रीय खनिज अन्वेषण निगम में संचालक नियुक्त होने पर लगा बधाइयों का तांता
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता […]
May 15, 2025 विकसित भारत के लिए आर्थिक विषमता को पाटना जरूरी..
हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा और परिवेश में सुधार करना होगा - काकोडकर।
इंदौर : […]
September 23, 2022 इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करते पकड़ाया धार में नकाबजनी कर भागा बदमाश
इंदौर : थाना कोतवाली जिला धार के नकबजनी के प्रकरण में फरार आरोपी, इंदौर शहर में अवैध […]
August 23, 2021 कैलाश विजयवर्गीय का बयान, मोदी देश के सर्वमान्य नेता, कुछ ताकतें देश में फैलाना चाहती हैं अस्थिरता
इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी आज भी देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता हैं। […]
July 9, 2023 दुनिया के मेयर इंदौर आकर स्वच्छता के मॉडल को देखना चाहते हैं : महापौर
शहरों की सहभागिता दुनिया और देश के विकास में भी बढ़े।
इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवाँ […]
January 23, 2021 एक फीसदी से भी कम मिले कोरोना के नए मामले, ज्यादा रही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या
इंदौर : कोरोना संक्रमण का के मामले शुक्रवार को 1 फीसदी से भी कम रहे। जबकि डिस्चार्ज […]
October 14, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर सोलह लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : पितरेश्वर धाम पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक बुलाई […]