कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की एक और सराहनीय पहल।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक और सराहनीय पहल की है। उन्होंने सिविल जज की तैयार कर रही एक बालिका को स्कूटी वाहन उपलब्ध कराया। उन्होंने बालिका से चर्चा कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
यह वाहन इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति में रूचि मौर्य पिता स्वर्गीय सुधीर मोर्य निवासी सिलिकान सिटी को दिया गया।
रूचि ने बताया कि परिवार में दो छोटे भाई, माताजी और दादी हैं। पिता के स्वर्गवास के बाद बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी आ गई। अपनी माता और स्वयं द्वारा छोटा-मोटा कार्य कर जीवनयापन करने के साथ साथ सिविल जज की तैयार भी कर रही हॅूं। सिलिकॉन सिटी से पलासिया तक कोचिंग जाने के लिए बेहद परेशानी होती है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने उसे आवागमन हेतु जन सहयोग से टीवीएस जुपिटर उपलब्ध करवाई।
बालिका रुचि ने इस सहृदयता के लिए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
December 1, 2022 राजेंद्र नगर में मनाया जा रहा दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, तरुण मंच, महाराष्ट्र समाज,राजेंद्र नगर, श्री सिद्धि […]
July 4, 2020 सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में ‘जागो पालक संघ’ बना इंटरविनर.. नई दिल्ली : लॉक डाउन पीरियड की फीस को लेकर सरकार, सांसद और प्रशासन कोई भी पालको की […]
March 26, 2024 प्रधानमंत्री ने महाकाल मंदिर की घटना का लिया संज्ञान
ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के उपाय करने को कहा।
भोपाल : उज्जैन के महाकाल […]
August 21, 2023 मानपुर स्थित कुंड में डूबने से युवक की मौत
नहाने के लिए कुंड में उतरे थे तीन युवक, एक युवक डूब गया।
मानपुर : बारिश के मौसम में […]
February 15, 2022 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल का निर्माण- चावड़ा
इंदौर : पीपल्याहाना रिंगरोड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल का निर्माण लंबे समय […]
March 23, 2023 इंदौर की पत्रकारिता को स्व. छजलानी ने देश में अलग पहचान दिलवाई – तिवारी
इंदौर प्रेस क्लब ने अभय छजलानी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : इंदौर के […]
February 27, 2021 पंत व दवे हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे।
रविवार को होगा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह।
इंदौर : संस्था 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' […]