इंदौर : श्राद्ध पक्ष में सेंट्रल जेल के कैदियों को भी अपने दिवंगत पूर्वजों के तर्पण का अवसर मिला। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने उन्हें यह मौका उपलब्ध कराया।
सैकड़ों कैदी पूजा व तर्पण में हुए शामिल।
सोमवार को सेंट्रल जेल में आयोजित श्राद्ध पूजा और तर्पण में 450 से अधिक कैदियों ने शामिल होकर पितरों का श्राद्ध व तर्पण किया। उज्जैन से आए ब्राह्मण ने सामूहिक श्राद्ध पूजा सम्पन्न कराई। उन्होंने कहा कि पितरों का तर्पण न हो तो भी कारावास के योग बन जाते हैं।
तर्पण का मौका पाकर कैदी हुए भावुक।
पितृ पक्ष में दिवंगत पूर्वजों के श्राद्ध व तर्पण का मौका पाकर सेंट्रल जेल के कैदी भावुक हो गए। उन्होंने जेल प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया।
कैदियों के जीवन के शेष फर्ज पूरे करवाना हमारा दायित्व।
कैदियों को पितरों के श्राद्ध व तर्पण का मौका उपलब्ध कराने वाली सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि हम कैदियों को एक परिवार मानते हैं तो इनके जीवन के बाकी फर्ज पूरे करवाना भी हमारा दायित्व बनता है। इसी बात को लेकर कैदियों के लिए श्राद्ध पूजा का ये विशेष आयोजन किया गया।
Related Posts
March 19, 2025 विधायक मेंदोला ने 01 करोड़ 05 लाख रुपए समर्पण निधि का चेक सौंपा
इंदौर : भाजपा कार्यालय इंदौर पर समर्पण निधि अभियान के तहत इंदौर विधानसभा क्षेत्र […]
February 23, 2022 भंवरकुआ थाना क्षेत्र में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या
इंदौर : बुधवार सुबह मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी […]
January 11, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों, व्यापारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार..
पैसे लेकर बुलवाया और प्रवेश करने नहीं दिया।
प्रदेश सरकार की अपमान श्रंखला की यह […]
May 3, 2021 टवेरा गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही 1लाख रुपए से अधिक मूल्य की देशी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कोरोना महामारी में अवैध शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
November 24, 2023 पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश
गैंग के सरगना सहित 06 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों में एक महिला भी शामिल।
फर्जी कंपनियों […]
June 26, 2019 बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त इंदौर: भाजपा सदस्यता अभियान के लिये नगर के सभी 18 मंडलों के मंडल प्रभारी, सह प्रभारी […]
August 4, 2025 अमेरिकी टैरिफ, भारत के लिए आपदा या अवसर
🔺के. के. झा🔺
7 अगस्त 2025 से अमेरिका ने भारत के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त व्यापारिक […]