इंदौर : इंदौर के सेंट्रल जेल के बाहरी परिसर में जेल विभाग ने पेट्रोल पंप शुरू किया है। शनिवार को जेल डीजी ने इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। यह पम्प जेल विभाग ही संचालित करेगा। जेल में बंद कैदी और अफसर मिलकर इसे चलाएंगे। जेल विभाग, कैदियों को सामाजिक जीवन से जोड़ने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में जेल विभाग के पेट्रोल पंप की शुरुआत की गई है। पंप के उद्घाटन के बाद जेल डीजी अरविंद कुमार ने सेंट्रल जेल सहित इंदौर की अन्य जेलों का भी दौरा किया और वहां सुरक्षा के साथ कमियों, खामियों का भी जायजा लिया। उन्होंने जेल अधिकारियों से चर्चा भी की।गौरतलब है कि इस जेल के करीब 500 मीटर की दूरी तक कोई पेट्रोल पंप नहीं है । इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जेल विभाग का यह पेट्रोल पंप चल निकलेगा।
Related Posts
November 5, 2022 सुदामा नगर क्षेत्र से महिला का मोबाइल लूट कर भागे दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर इलाके से महिला का मोबाइल छीनकर भागे दो […]
May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में राज्यों को दिए गए जोन तय कर छूट देने के अधिकार नई दिल्ली : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है। इसे […]
June 20, 2022 मैं भी जन्म से सरस्वती पुत्र, ब्राह्मणों को अपमानित करने से बाज आए बीजेपी – शुक्ला
क्षेत्र क्रमांक 5 में जनसंपर्क के दौरान हुआ विधायक से आमना सामना।
इंदौर : कांग्रेस […]
April 13, 2022 न्यूयार्क के एक मेट्रो स्टेशन में अज्ञात हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 13 घायल
वॉशिंगटन : यनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के व्यस्ततम कारोबारी शहर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन […]
February 17, 2022 तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन
धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी।
इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले […]
March 28, 2020 नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश इंदौर : नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर […]
May 28, 2023 मिश्री के समान मिठास देते हैं कार्टून – पुलिस आयुक्त देउस्कर
लहरी अंकल की चार दिवसीय कार्टूनशाला का समापन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही […]