बच्चे के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के अधिकारियों को दिए निर्देश।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक बच्चे की स्ट्रीट डॉग (कुत्ते ) के काटने से मृत्यु होने की घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे की कुत्ते के काटने से मृत्यु होने का समाचार हृदय विदारक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बच्चे के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए। यह बहुत बड़ी बात है कि किसी बच्चे को मोहल्ले के कुत्ते काट ले और बच्चे की मृत्यु हो जाए। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि इस संबंध में लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समुचित उपाय किए जा सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं की भी पुनरावृति रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले बोरवेल की जानकारी तुरंत जिला कलेक्टर को दी जाए और ऐसे मामलों में हादसों को रोकने के त्वरित कदम उठाए जाएं।
Related Posts
January 1, 2021 ‘द ग्रेट खली’ और शिव पुत्र ‘कार्तिकेय’ की मौजूदगी में होगा युवा महाकुम्भ का आयोजन
इंदौर : युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने […]
April 29, 2022 कोरोना काल में भी मप्र में 40 हजार करोड़ का निवेश हुआ- मुख्यमंत्री चौहान
राज्य शासन जारी करेगा नई स्टार्ट अप नीति।
केवल सबसे क्लीन नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी […]
December 21, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने शातिर बदमाश को बन्दी बनाया,चोरी के कई मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना परदेशीपुरा पुलिस ने शातिर चोर व मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के […]
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]
October 25, 2024 दीपक मद्दा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
इंदौर : भूमाफिया दीपक मद्दा को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई […]
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
August 3, 2023 एमवायएच में गंदगी पाई जाने पर ठेकेदार कंपनी पर एक लाख रूपए जुर्माना
संभागायुक्त के दौरे का दिखा असर।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने बुधवार को एमवाय […]