स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में भी पहली पायदान पर रहा इंदौर, विभिन्न श्रेणियों में मिले 6 पुरस्कार

  
Last Updated:  June 25, 2021 " 08:12 pm"

इंदौर : केवल स्वच्छता ही नहीं अब हर क्षेत्र में इंदौर बाजी मार रहा है। हाल ही में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड इंदौर ने अपने नाम किया था। अब देश की स्मार्ट सिटीज में भी इंदौर, सूरत के साथ पहले नम्बर पर रहा है। उसकी झोली में विभिन्न श्रेणियों में कुल 6 पुरस्कार आए हैं।

20 में से 11 पुरस्कार मप्र को मिले।

शुक्रवार को केन्द्रीय आवास व शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट- 2020 के परिणाम घोषित किए। घोषित पुरस्कारों में मप्र को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला, वहीं प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटीज में से 5 को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्कार प्राप्त हुए। कुल 20 में से 11 पुरस्कार मप्र ने अपने नाम किए।

सूरत के साथ इंदौर रहा ओवरऑल विनर।

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में इंदौर, सूरत के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा।

राउंड 1 सिटीज में इंदौर को पहला व जबलपुर को तीसरा पुरस्कार मिला।

बिल्ट एनवायरनमेंट थीम में इंदौर के 56 दुकान प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार मिला।

सेनिटेशन थीम में इंदौर को तिरुपति के साथ पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कल्चर थीम में कंजर्वेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए इंदौर को पहला पुरस्कार मिला।

अर्बन एनवायरनमेंट थीम में क्लीन एनर्जी के लिए भोपाल को चेन्नई के साथ पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कल्चर थीम में डिजिटल म्यूजियम के लिए ग्वालियर को तीसरा पुरस्कार मिला।

राउंड-3 सिटीज में मप्र के सागर शहर को दूसरा पुरस्कार मिला।

कुल मिलाकर देखा जाए तो स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में इंदौर व मप्र का बोलबाला रहा। यह इंदौर के लिए एक ओर गौरवमयी उपलब्धि है।

इकोनॉमी थीम में कार्बन क्रेडिट फिनांस मैकेनिज़्म के लिए इंदौर पहले पुरस्कार का हकदार रहा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *