स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद वर्मा की मनाई गई 107 वी जयंती।
समाजसेवी मदन परमालिया का किया गया सम्मान।
इंदौर : देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज सेनानियों की एक पीढ़ी खत्म होने की कगार पर है, अब उत्तराधिकारियों के कंधे पर इसका दायित्व है। ये विचार मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जगन्नाथ प्रसाद वर्मा की 107 वी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम आजादी की खुली हवा में जो सांस ले रहे हैं, वो हमारे सैनानियों की कुर्बानियों का फल है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानियां दी। विशेष अतिथि महामंडलेश्वर पवनदास महाराज, पार्षद संध्या यादव, पूर्व पार्षद जयदीप जैन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया द्वारा बरसों से स्वतंत्रता सेनानियों के हित किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें शाल-श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ओमप्रकाश वर्मा, गणेश वर्मा, प्रदीप सेन, शेलू सेन, श्रीमती वंदना वर्मा, अमित वर्मा, प्रकाश व्यास, संजय जयंत, देवीलाल गुर्जर, उमेश पारीख, गोपीकृष्ण पाण्डे, जगदीश श्रीवास, वीरेन्द्र नीम, जगदीश नेता आदि ने किया। अंत में आभार सुधीर सेठिया ने माना।
Related Posts
November 15, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों दीपकों की रोशनी से जगमगाया समूचा देवस्थान।
प्रभु वेंकटेश […]
April 25, 2021 इंदौर- महू क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप खुले रखने की कलेक्टर ने दी अनुमति
इंदौर : सीमित पेट्रोल पम्प खुले रखने का निर्णय गलत साबित होते देख जिला प्रशासन ने यू […]
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
April 22, 2024 नगर निगम ने चलाया सी एंड डी वेस्ट उठाने का अभियान
इंदौर : निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सड़क किनारे एवं खुले स्थानों पर पड़े सी एंड डी […]
July 26, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक विजयवर्गीय, लोगों से संवाद कर लिया समस्याओं का जायजा
इंदौर : कोरोना काल में शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसमें कई लोगों की जानें गई । लोगों […]
October 31, 2020 दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिराजी को किया नमन, सरदार पटेल को भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर […]
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]