इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में हुई आग लगने की घटना की जांच की मांग की है । उन्होंने कहा कि इस घटना में कोरोना के संक्रमण काल के दौरान विभाग द्वारा की गई खरीदी का रिकॉर्ड नष्ट हो जाने आशंका है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में एमटीएच कंपाउंड स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में ऊपर की मंजिल पर बने अकाउंट विभाग और रिकार्ड विभाग में आग लगने की घटना हुई। इस घटना मे बहुत सारा रिकॉर्ड नष्ट हो गया । इस घटना के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इस घटना में कौन सी और कितनी फाइल जल कर नष्ट हुई है।
आग लगने की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच।
विधायक शुक्ला ने इस घटना को लेकर अपनी आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि कोरोना के संकट काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो अनाप-शनाप खर्चे किए गए और जो खरीदी की गई, उसका रिकॉर्ड इस आग में जलकर नष्ट हुआ है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए । ताकि शहर और प्रदेश की जनता के सामने इस घटना की हकीकत आ सके।
Related Posts
March 28, 2022 दो बसों पर लम्बित थे 37 ई- चालान, 18 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूला
इंदौर : डीसीपी यातायात के निर्देशन में ट्रैफिक में सुधार लाने का अभियान निरंतर चल रहा […]
September 2, 2021 कोविड में अभिभावकों को खोने वाले 125 कॉलेज के छात्रों की फीस का सांसद लालवानी ने किया इंतजाम
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई है। कोविड में अभिभावकों को […]
July 4, 2020 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बहुउद्देशीय चंबल एक्सप्रेस वे की समीक्षा नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश […]
October 25, 2021 प्रधानमंत्री आयुष्यमान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन का लोकार्पण, सीएम शिवराज वर्चुअली हुए शामिल
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 64 हजार करोड़ रूपए […]
October 24, 2022 कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मनाई दीपावली
उल्लास और उमंग के दीपोत्सव में शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों की कोरोना महामारी से अनाथ […]
March 18, 2021 सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे स्व. कमल दीक्षित
इंदौर प्रेस क्लब एवं ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि […]
January 15, 2023 दशहरा मैदान पर 26 जनवरी से सजेगी तरुण जत्रा
महापौर व संतगणों ने विधिविधान के साथ किया भूमिपूजन।
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र […]