इंदौर : बीते दो दिनों से नए संक्रमित मामलों में कमीं नजर आ रही है। हालांकि ग्रोथ रेट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। गुरुवार 6 मई को 18 फीसदी ग्रोथ रेट दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज होनेवालों की तादाद अपेक्षाकृत बेहद कम रही। राहत की बात ये भी है कि अब बेड, ऑक्सीजन व जरूरी दवाओं को लेकर हालात में सुधार आया है। अप्रैल माह जैसा पैनिक नहीं है। कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमीं आई है।
1753 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 7085 आरटी पीसीआर व 2615 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9790 की टेस्टिंग की गई। 7995 निगेटिव पाए गए। 1753 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 34 रिपीट पॉजिटिव निकले। 8 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 36 हजार 587 सैम्पल अबतक टेस्ट किए गए हैं। 1 लाख 23 हजार 447 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 85 फ़ीसदी से अधिक ठीक हो गए हैं।
218 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 218 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 8 हजार 711 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 13546 का उपचार चल रहा है।
6 मरीजों की मौत की पुष्टि।
गुरुवार को 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1190 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
July 21, 2020 जल संचयन के लिए पौधरोपण जरूरी- बाकलीवाल इंदौर : अखिल भारतीय ब्रम्ह समागम कल्याण समिति की पदाधिकारी जया तिवारी की अगुवाई में […]
June 20, 2022 बीजेपी ने गठित की चुनाव संचालन समिति, मेंदोला चुनाव प्रभारी, मधु वर्मा चुनाव संचालक बनाए गए
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव संचालन समिति का गठन […]
March 4, 2021 फिर डेढ़ सौ के ऊपर मिले नए संक्रमित, 10 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। टीकाकरण के बीच संक्रमितों की संख्या […]
December 8, 2020 मप्र कांग्रेस कमेटी ने किसानों के भारत बंद को दिया समर्थन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार […]
June 27, 2020 चीन को लेकर बीजेपी- कांग्रेस में वार- पलटवार इंदौर : मप्र की 24 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में होनेवाले उपचुनाव में चीन भी एक बड़ा […]
March 13, 2020 राज्यसभा के लिए सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव भोपाल. राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]