इंदौर : मध्य प्रदेश सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने हालात में सुधार को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आम जनता के साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी शासन- प्रशासन ने रोक लगाई है, जिसका पालन करते हुए मंदिर, मस्जिद, दरगाह, गिरजाघर, गुरुद्वारा सहित तमाम धर्मस्थल बन्द रखे गए हैं। अब प्रदेश व इंदौर शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण में काफी कमी आई है । ऐसे में धार्मिक स्थान खोलने पर विचार किया जाना चाहिए।
पूजा व इबादत से बढ़ेगा मनोबल।
मंजूर बेग का कहना है कि आम नागरिक धर्मस्थलों में जाकर अपने धर्म अनुसार पूजा पाठ व इबादत करेंगे तो आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
मंजूर बेग ने सीएम शिवराज व इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से अनुरोध किया है कि धर्मस्थलों को खोलने के बारे में गंभीरता से विचार करें।
Related Posts
October 21, 2024 स्वाद, संस्कृति और खरीददारी की जत्रा का हुआ समापन
मराठी सोशल ग्रुप और स्वच्छता प्रेमी जनता ने पेश की जीरो वेस्ट जत्रा की अनूठी […]
September 23, 2020 अत्याधुनिक संसाधनों से लैस नए पुलिस कंट्रोल रूम का गृहमंत्री ने किया लोकार्पण इंदौर : प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में 7.98 करोड़ […]
September 6, 2022 नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर 85 शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक देश की धरोहर है, इनका प्रतिदिन हो सम्मान- मंत्री।
व्यक्तित्व के निर्माण में […]
May 16, 2021 5 फ़ीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में मिल सकती है जनता कर्फ्यू में छूट- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण […]
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
June 8, 2017 किसानों की वेदना BJP के लिए तबाही का कारण बनेगी: शिवसेना मुंबई: शिवसेना ने आज अपने सहयोगी दल भाजपा को किसानों के चल रहे आंदोलन से सीख लेने को […]
July 12, 2025 राहगीर का मोबाइल लूटकर भागे आरोपी पकड़ाए
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : राह चलते युवक से […]