इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने सोमवार, दस जनवरी को शाम चार बजे सजन प्रभा गार्डन, विजय नगर पर हिन्दू और हिंदुत्व विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया है।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि हिन्दू शब्द की पुरातन परिभाषा ने देश-काल-राजनीति और मीडिया के साथ कई करवटें बदली हैं। वर्तमान में यह दोनों शब्द बेहद चर्चाओं में हैं। इसी को केंद्र बिंदु बनाकर परिसंवाद का आयोजन किया गया है।
परिसंवाद में राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।गांधीवादी चिन्तक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल त्रिवेदी विषय प्रवर्तन करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन प्रकाश इस मौके पर श्री सिंह से सवालात करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर पहुँचे। वे सोमवार को शहर युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन भी करेंगे।
Related Posts
May 1, 2022 राजेंद्र नगर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ
इंदौर : बच्चों में कठिन से कठिन बातों को आसानी से सीख लेने की नैसर्गिक क्षमता होती है। […]
October 27, 2020 सीएम निवास परिसर में भी बुराई के प्रतीक रावण का किया गया दहन
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भी रावण दहन किया गया। प्रतीक […]
December 30, 2020 खाद्य सुरक्षा मापदंडों का पालन करें दुग्ध उत्पाद व्यवसायी- लालवानी
इंदौर : लाभमंडपम् सभागृह में जिला प्रशासन और एसोशिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के संयुक्त […]
March 11, 2023 इंदौर जिला कांग्रेस की कमान पुनः सदाशिव यादव को, शहर अध्यक्ष का मामला अधर में..!
नई दिल्ली : एआईसीसी ने इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति […]
January 23, 2024 आईडीए ने शहीद पार्क में किया सुंदरकांड का आयोजन
500 से अधिक बच्चों ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ।
प्रमुख चौराहों पर की गई विशेष […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]
February 23, 2022 गाइड लाइन में हो सकती है 10 से 20 फीसदी की वृद्धि
भोपाल : प्रदेश में उन इलाकों में प्रापर्टी खरीदना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा, जहां […]