विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार आरोपी की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू।
इंदौर : थाना मानपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी अर्जुन सिंगारे की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। न्यायिक जांच के मद्देनजर मानपुर थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक कमल उइके, सहायक उप निरीक्षक देवेश वर्मा तथा निर्भय सिंह और आरक्षक गजराज एवं सोनवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया गया है कि थाना मानपुर के अपराध क्रमांक 441 /2022 धारा 399,402 भारतीय दंड विधान और 25. 27 आर्म्स एक्ट व अपराध क्रमांक 397/ 2022 धारा 394 में आरोपी अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे उम्र 19 साल निवासी गिट्टी फोड़ा मानपुर को 2 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। इस दौरान उसकी तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे की मृत्यु हो गई। उसका शव पीएम हेतु एम वाय हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया।
जिला व सत्र न्यायालय से प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु अनुरोध किया गया। पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे ने बताया कि अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। उक्त कार्रवाई इसी परिप्रेक्ष्य में की गई है। निलंबित पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस लाइन महू किया गया है।
बता दें कि आरोपी अर्जुन के परिजनों ने पुलिस की मारपीट में उसकी मौत का आरोप लगाया था।
Related Posts
March 4, 2021 नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन, अब तारीखों का इंतजार…!
इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। […]
December 30, 2022 प्रवासी मेहमानों के लिए इंदौरियों ने खोले दिल के द्वार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन -
"पधारो म्हारा घर" अभियान में पचहत्तर होम स्टे हुए तय।
50 […]
November 23, 2024 इस बार पूरी ताकत के साथ राज करते नजर आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप
फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश का तेजी से 17 देशों में विस्तार हुआ : प्रमित माकोड़े।
इंदौर : […]
June 3, 2020 निगमायुक्त से मिला शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, विभिन्न समस्याओं की ओर दिलाया ध्यान इंदौर : शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में […]
May 18, 2021 65 हजार रुपए कीमत की देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है। मंगलवार को क्राइम […]
July 24, 2021 महालक्ष्मी नगर के मुख्य मार्ग का आईडीए करेगा निर्माण, मंत्री सिलावट ने किया भूमिपूजन
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल चौराहे से महालक्ष्मी नगर […]
June 1, 2020 मोघे की नाराजगी का असर, 70 दिन बाद इंदौर में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियां..! इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लाक़ डाउन 4 की अवधि समाप्त […]