उज्जैन : होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है।पुणे से परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे युवक ने इस साइबर ठगी की महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए देशभर से हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इसके चलते शहर के होटलों के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर बदमाश अब देशभर के लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायत लेकर सुबह पुणे से परिवार के साथ आया युवक महाकाल थाने पहुंचा।
प्रमोद लड्ढा पिता रमेश निवासी पुणे महाराष्ट्र ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिये आना था। इसलिए ऑनलाइन होटल सर्च की। मानसरोवर होटल की वेबसाइट पर 3 मार्च को दो रूम बुक कराए, जिसके बदले ऑनलाइन ही दो दिनों के लिए 23 हजार रुपये भी जमा कर दिए। इसकी रसीद भी उन्होंने मोबाइल में ही डाउनलोड कर ली थी। प्रमोद को 9 मार्च को चैकइन करना था।
सुबह वह परिवार के साथ उज्जैन आये और सीधे मानसरोवर होटल पहुंचे,जहां मैनेजर ने रूम पहले से बुक होने की बात से ही इन्कार कर दिया। प्रमोद लड्ढा महाकाल थाने पहुंचे और पुलिस को उनके साथ हुई ठगी की जानकारी दी। अब महाकाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
December 27, 2023 आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर भारत जीपीटी बनाएगा जियो
मुंबई : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि उनकी […]
December 30, 2021 जयपाल सिंह चावड़ा ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण किया आईडीए अध्यक्ष का पदभार
इंदौर : आईडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में पदभार […]
October 18, 2023 राष्ट्रीय टेबल – टेनिस स्पर्धा हेतु विद्यासागर स्कूल की बालक, बालिका टीमों का चयन
इंदौर : विद्यासागर स्कूल की 16 खिलाडिय़ों (अंडर-14 बालक और बालिका) और अंडर-19 बालक और […]
January 1, 2022 दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 4 करोड़ हुए वसूल, कम्पनी के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार
भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक […]
March 5, 2022 बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी का निधन, पार्टी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी शुभांगीदेवी भगत का शनिवार […]
June 30, 2023 विहिप मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक प्रारंभ
समसामयिक विषयों और भावी कार्य योजना पर होगा मंथन।
इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद, मालवा […]
July 31, 2019 तीन तलाक़ से आजादी का मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न इंदौर: संसद में तीन तलाक़ निरोधक बिल पारित होने पर देश भर में मुस्लिम महिलाएं जश्न मना […]