होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप

  
Last Updated:  March 26, 2021 " 05:28 pm"

इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जाने पर विधायक संजय शुक्ला, विशाल यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने ऐतराज जताते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है। उनका आरोप है कि इंदौर भाजपा सरकार अभी तक गरीब विरोधी थी लेकिन अब हिन्दू विरोधी भी हो गई है। रंगों के त्योहार पर सरकार ने कोरोना की आड़ में प्रतिबन्ध लगा दिया है। होली का धार्मिक महत्व होने के साथ यह पर्व आर्थिक गतिविधियों से भी जुड़ा है। होलिका दहन पर माता- बहनें होलिका की पूजा करती हैं, वहीं जिन परिवारों में गमी हुई हो उनका गम दूर करने के लिए लोग रंग डालने जाते हैं। ऐसे में होली- धुलंडी पर लॉक डाउन लगाना गलत है।

सुरक्षा के साथ मनाएं अपना त्योहार।

विधायक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार के इस हिन्दू विरोधी निर्णय का विरोध करती है। उन्होंने कहा की वे पूरे इंदौर में जिन परिवारों में गमी हुई है, चाहे वह कांग्रेसी हो या बीजेपी के, उनके घर जाकर रंग लगाएंगे और उनके गम को बांटने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस पूरे शहर में ”अपनी सुरक्षा के साथ मनाए अपना त्योहार ” अभियान चलाएगी। इस अभियान में इंदौर की जनता बता देगी की इंदौर सफाई के साथ सुरक्षा में भी नम्बर वन हैl

कलेक्टर से मिले कांग्रेसी नेता।

होली- धुलंडी पर लॉक डाउन व प्रतिबंधात्मक आदेश का विरोध कर बयान जारी करने के बाद कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने रेसीडेंसी कोठी में कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की। कांग्रेसी नेताओं ने होली- धुलंडी पर लॉक डाउन लगाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने रंगपर्व के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की ओर कलेक्टर मनीष सिंह का ध्यान आकर्षित करते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *