इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति इंदौर महानगर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम हर घर तिरंगा के साथ दीपोत्सव मनाने का भी आह्वान किया है। समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे, सह संयोजक डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के शहर के तमाम घरों, प्रतिष्ठानों, चौराहों, महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर शाम 7.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ रात ठीक 8 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
82 स्थान किए गए हैं चिन्हित।
आयोजकों ने बताया कि घरों और प्रतिष्ठानों के अलावा शहर में 82 ऐसे चौराहे और सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शाम ठीक साढ़े सात बजे दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को दी गई है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों – दुकानों में दीप प्रज्ज्वलित करें। दीपोत्सव के बाद रात ठीक 8 बजे राष्ट्रगान होगा। आयोजकों के अनुसार इस दीपोत्सव में शहर भर में 1 करोड़ दीपक प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है जो एक ऐतिहासिक कीर्तिमान होगा।
Related Posts
January 2, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने वापस दिलवाई पूरी रकम
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने आवेदक के 81,980/- रूपए […]
June 6, 2021 रिकॉर्ड टेस्टिंग के बावजूद संक्रमण दर रही 2 फ़ीसदी, जल्द हो सकती है कोरोना की विदाई
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार 5 जून को तो अब तक के […]
May 8, 2025 लालबाग परिसर में 08 मई से प्रारंभ होगा मालवा उत्सव
लोक कला, संस्कृति और शिल्प कला का नजर आएगा अनूठा संगम।
पशुपतिनाथ मंदिर की तरह बना […]
January 14, 2024 मित्र महोत्सव में खूब उड़ी पतंगें, देशी खेलों का छाया उल्लास
आम से लेकर ख़ास सभी ने मकर संक्रांति पर महापौर के आयोजन में की शिरकत।
पतंगबाज़ी और […]
February 7, 2017 प्रदेश में लोगों का दिल दहला देने वाले हाईप्रोफाइल अकांक्षा मर्डर केस अपडेट
भोपाल पुरिस की सख्त पूछताछ के बाद उदयन ने अपने माता पिता को रायपुर के सुंदर नगर स्थित […]
April 29, 2023 जेवरात चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली गैंग के सरगना सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
गोल्ड पॉलिश के नाम पर जेवरात पर हाथ साफ कर देते थे आरोपी।
इंदौर : गोल्ड पॉलिश के नाम […]
August 30, 2020 कोरोना का कहर : निगमकर्मी सहित 5 मरीजों की मौत, 265 नए संक्रमित इंदौर : कोरोना का कहर 5 माह बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अगस्त माह में तो […]