इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत का उज्जैन प्रवास 19 से 22 फरवरी 2022 तक रहेगा । संघ की योजना में प्रति वर्ष सर संघचालक या सर कार्यवाह का प्रवास सभी प्रान्तों में होता है। इसी क्रम में इस वर्ष सर संघचालक का प्रवास मालवा प्रान्त में होना निश्चित हुआ है। इस प्रवास में सर संघचालक मोहन भागवत संघ की बैठकों के साथ – विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।
वे दिनांक 20 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे इस्कान मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके बाद इस्कान परिसर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रान्त के कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे कोरोना के कारण प्रभावित शाखाओं का सुदृढ़ीकरण और आगामी 3 वर्षों में होने वाले कार्य विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे। समाज परिवर्तन के क्षेत्र में पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और एकात्मता पर समाजजनों के साथ मिलकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मालवा प्रान्त के सभी प्रचारकों के साथ संवाद करेंगे। इसी दिन शाम को सर संघचालक इस्कान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भेंट करेंगे।
22 फरवरी को अपरान्ह 3:00 बजे श्री भागवत उज्जैन में ही चिंतामण गणेश मार्ग पर नवनिर्मित विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय ” विक्रमादित्य भवन ” का लोकार्पण करेंगे।
Related Posts
April 20, 2021 सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को दी नए कोविड सेंटर बनाने और भर्ती की छूट, गरीबों को तीन माह का देंगे मुफ्त अनाज
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को जिला […]
May 26, 2023 दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में इंदौर दूसरे नंबर पर
लहरी अंकल की कार्टूनशाला में बोले ट्रैफिक स्टार रणजीत सिंह
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]
September 22, 2022 व्यापारियों को बेचा जा रहा था गरीबों का अनाज, 22 क्विंटल गेहूं जब्त
इंदौर : राशन माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त […]
November 3, 2019 मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी […]
February 11, 2021 एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात की जिम्मेदारी, वाहन चालकों से किया नियमों के पालन का आग्रह
इंदौर : 2 एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के तत्वावधान में 32 वे […]
June 18, 2024 मराठी कवि लबडे और वाघमारे अखिल भारतीय वसंत राशिनकर सम्मान से नवाजे गए
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर […]
September 23, 2021 महँगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
इंदौर : 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शहर कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन […]