इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर जैसे महानगर में यह दर न्यूनतम कही जा सकती है। अच्छी बात ये है कि ठीक होने वालों की तादाद संक्रमित होने वालों से दो से तीन गुना अधिक है। अस्पतालों में कोविड के 80 फ़ीसदी से अधिक बेड खाली हैं। उपचाररत मरीजों की तादाद भी बहुत कम रह गई है।
202 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 5754 आरटी पीसीआर और 4286 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10140 की टेस्टिंग की गई। 9936 निगेटिव पाए गए। 202 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 15 लाख 35 हजार 553 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 51 हजार 772 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 98 फ़ीसदी ठीक हो गए हैं।
391 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 391 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1लाख 49 हजार 097 मरीज कोरोना से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। 1317 का इलाज चल रहा है।
3 मरीजों की मौत।
रविवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1358 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
Related Posts
September 3, 2024 04 साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के ही नाबालिग छात्रों ने किया दुष्कर्म..!
देहरादून : संस्कारों का अभाव और नैतिकता का पतन इतने चरमोत्कर्ष तक पहुंच गया है कि 9, 11 […]
August 27, 2021 देश विरोधी तत्वों को कुचल देंगे- सीएम
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर में थे । विभिन्न कार्यक्रमों में […]
September 13, 2020 झूठ और कलाकारी की राजनीति करती है बीजेपी- कमलनाथ इंदौर : प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जा रही इंदौर की […]
January 14, 2022 शाजापुर निवासी गौतम एनडीए के लिए चयनित, वायुसेना का हिस्सा बनकर करेंगे देशसेवा
इंदौर : जिस उम्र में आम युवा घूमने- फिरने, पब में जाने और मनोरंजन के अन्य साधनों में […]
August 13, 2022 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में बच्चों से मिले कलेक्टर, एसीपी
बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान के बारे में चर्चा कर, उनकी देशभक्ति के जज्बे को […]
September 29, 2022 हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 5 साल की सजा
इंदौर : पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 05 वर्ष के सश्रम […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]