प्रमोशन हेतु इंदौर आए फिल्म के कलाकार।
56 दुकान पर उठाया इंदौरी व्यंजनों का लुत्फ।
इंदौर : यारियां 2 फिल्म की स्टार कास्ट शुक्रवार को इंदौर आई। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पूरी और मिजान जाफरी ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान 56 दुकान पर इंदौरी व्यंजनों का आनंद लिया वहीं डांसिंग कॉप के साथ भी डांस किया।
दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मिजान जाफरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यारियां 2 तीन हम उम्र कजिन्स की कहानी है, जो अपने-अपने सपने देखते हैं और उसे पूरा करने में एक- दूसरे की मदद करते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो बताती है कि भाई बहन बेहतर दोस्त भी हो सकते हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 20 अक्टूबर को एक साथ देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी । यारियां 2 फिल्म में यश दास गुप्ता, अनस्वर राजन, वारिना हुसैन और प्रिया वरियर भी सहायक किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष महेश्वरी हैं जबकि इसका निर्देशन राधिका राव और विनय सापरु ने किया है।
Related Posts
March 26, 2023 27 मार्च को योगमित्र कार्यक्रम में शिरकत करेंगे श्री श्री रविशंकर
महापौर ख़ुद कर रहे आयोजन की तैयारियों की समीक्षा।
दशहरा मेदान पर योगमित्र आयोजन के […]
September 27, 2021 ‘लताशा’ में शहर की जानी- मानी गायिकाओं को किया गया सम्मानित, सुरीले और मस्ती भरे गीतों की पेश की गई बानगी
इंदौर : कालजयी गायिका लता मंगेशकर और आशा भौसले के जन्मदिवस और डॉटर्स डे के अवसर पर शहर […]
February 13, 2021 महिला सुरक्षा में भी इंदौर को बनाएंगे नम्बर वन- कलेक्टर
इंदौर : महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे […]
March 26, 2021 संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानी हकीकत
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर […]
May 15, 2021 लोकोपकार सेवा वाटिका के जरिए गरीब बस्तियों में बांटा गया राशन
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा अक्षय तृतीया के महापर्व और भाजपा […]
April 5, 2023 सपनों के शहर की दुर्गति की मिसाल बना बावड़ी हादसा..!
🔹करंट इश्यू🔹
🔺कीर्ति राणा🔺
नगर निगम की उदासीनता कहें या पुलिस की, राजनीतिक दबाव […]
March 1, 2025 अटलजी ने परमाणु परीक्षण कर देश को ताकतवर देशों की कतार में ला खड़ा किया..
देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है : […]