इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को घायल युवक देर रात सुनसान व अंधेरे में झाड़ियों में पड़ा मिला था।पुलिस ने समय पर सहायता कर गंभीर घायल युवक की जान बचा ली।
थाना मानपुर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पटेल व उप निरीक्षक राजू सिंह चौहान, 21 सितंबर की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू की रेडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में रात करीबन 10:30 बजे ग्राम नंदलाइघाटी रोड के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था और दूसरा व्यक्ति रोड पर आने जाने वालों को मदद की गुहार लगा रहा था। थाना प्रभारी सतीश पटेल व एसआई राजू सिंह तत्काल उनके पास पहुंचे। पूछताछ करने पर मदद की गुहार लगा रहे व्यक्ति ने अपना नाम भगवान पिता मांगीलाल राठौड़ निवासी गुजरी और घायल अचेत पड़े व्यक्ति का नाम मनीष पिता हेमराज यादव निवासी गाड़ी अड्डा इंदौर का होना बताया।घायल मनीष को सिर व शरीर में गंभीर चोटें लगी थी। बताया गया कि एक्सीडेंट होने से चोटें आई हैं। करीब आधे घंटे पहले एक्सीडेंट हुआ है लेकिन सुनसान व अंधेरा होने से कोई गाड़ी नहीं रोक रहा था। थाना प्रभारी मानपुर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस की समय पर मिलीं सहायता से बुरी तरह से घायल मनीष की जान बच गई।
घायल व उसके साथी ने मानपुर पुलिस की त्वरित मदद की प्रशंसा कर उसे हृदय से धन्यवाद दिया।
Related Posts
September 10, 2022 दस दिनों तक आराधना के बाद बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : दस दिनों तक भावभक्ति के साथ विघ्नहर्ता की आराधना करने के बाद 'गणपति बप्पा […]
January 24, 2021 राजभवन की ओर कूच कर रहे कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों के […]
August 24, 2022 दूरदर्शिता से किए गए कार्यों के अद्भुत परिणाम मिलते हैं – गृहमंत्री
इंदौर : बुधवार को जाल सभागृह में कायाकल्प एवं लक्ष्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य […]
November 10, 2020 पलटवार की तैयारी में कोरोना, लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा मिले संक्रमित…!
इंदौर : दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और मास्क पहनने में बरती जा रही […]
July 28, 2021 7 वर्ष से कम के अपराधों में जरूरी नहीं होगी गिरफ्तारी, वेबीनार के जरिए पुलिसकर्मियों को कराया गया अवगत
इंदौर : जोन के पुलिस कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी के संबंध में पारित दिशा […]
September 30, 2022 स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 21वीं पूण्यतिथि पर भारतीय जनता […]
October 10, 2023 स्कूटी सवार युवती को धक्का देकर गिराया और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने धक्का देकर युवती को स्कूटी से गिराया […]