केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन

  
Last Updated:  July 31, 2023 " 12:03 am"

भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।

सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे में गृहमंत्री शाह को दी जानकारी।

इंदौर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर आए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वी.डी. शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गृहमंत्री शाह का स्वागत किया। इसके पश्चात गृहमंत्री शाह हेलीकाप्टर द्वारा जानापाव में भगवान परशुरामजी की जन्मस्थली के लिए रवाना हुए।

भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुँचने के बाद भगवान परशुरामजी का दर्शन और पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रस्तावित परशुराम लोक की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह को प्रस्तावित परशुराम लोक जानापाव के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने अपने जानापाव भ्रमण के दौरान घोषणा की थी कि भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली को प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां भव्य परशुराम लोक बनाया जाएगा।

गृहमंत्री शाह दिल्ली रवाना हुए।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जानापाव से इंदौर लौटने के बाद कनकेश्वरी गरबा मैदान में आयोजित संभागीय बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। यहां से वे होटल मैरियट पहुंचे और बीजेपी पदाधिकारियों से चर्चा की। यहां से वे एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य विशिष्टजनों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *