इंदौर : बीते शुक्रवार को संपन्न हुई इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जिसकी ओर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने ध्यान आकर्षित किया है। चावड़ा ने बताया कि योजना क्रमांक 54, 71 एवं 94 रिंग रोड में 30 मीटर या 30 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले मार्गो पर स्थित आवासीय भूखंडों का उन्नयन कर भू उपयोग परिवर्तन किए जाने बाबत संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल को पत्र प्रेषित किया जाएगा। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने पर इन मार्गों पर निर्धारित शमन् राशि जमा करा कर लीज रिन्यूअल एवं भू उपयोग परिवर्तन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इन मार्गो पर लगभग सभी आवासीय भूखंडों पर आवास हेतु आवंटित संपत्तियों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है, इनको नियमित किए जाने का रास्ता साफ होगा। इससे एक ओर जहां प्राधिकरण को राजस्व प्राप्त होगा वही हजारों लोग जो अपनी संपत्तियों का नियमितीकरण नहीं करवा पा रहे हैं वे इसका लाभ ले सकेंगे।
Related Posts
March 4, 2021 नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन, अब तारीखों का इंतजार…!
इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। […]
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
March 10, 2024 प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के हल के लिए तत्पर
लघु उद्योग भारती के मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बोले सूक्ष्म, लघु […]
April 26, 2020 रोजाना तैयार हो रही 10 हजार किट्स- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]
February 28, 2017 दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ केस, RSS के स्कूलों से की थी मदरसे की तुलना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. यह […]
December 1, 2018 बीजेपी को भी लग गया है वंशवाद का ग्रहण- उषा ठाकुर इंदौर: महू विधानसभा से चुनाव लड़ी बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर का एक वीडियो तेजी से वायरल […]
January 31, 2022 भोपाल में बीजेपी नेत्री की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत का मामला उजागर..!
भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके के बसई गांव स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में […]