इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। 15 दिन से अधिक समय से लगभग प्रतिदिन 5 सौ प्लस नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। रविवार को भी 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के साथ ग्रोथ रेट 10 फीसदी के ऊपर चला गया।
509 नए मरीज मिले।
रविवार 6 दिसम्बर को 2581 सैम्पल लिए गए। 4823 सैम्पलों की जांच की गई। 4273 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 509 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो 543747 सैम्पल्स की जांच की गई है। 45960 संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से अभी तक करीब 88 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
5 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
कोरोना से होनेवाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 787 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
121 मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
रविवार को 121 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने कोरोना संक्रमण पर विजय पाकर घर की राह पकड़ी। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 39996 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 5177 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 3, 2024 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए, नौ लाख रुपए कीमत के वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो […]
November 13, 2022 हाईकोर्ट में लोक अदालत के जरिए 117 प्रकरण निराकृत
85 लाख 84 हजार के अवॉर्ड हुए पारित।
85 लाख से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मप्र […]
June 5, 2024 हजारों कॉपियों से सजा अलीजा सरकार का दरबार
जरूरतमंद बच्चों को भेंट की जाएगी ये कॉपियां।
इन्दौर : पंचकुइया स्थित वीर बगीची में […]
February 9, 2021 ज्योतिषाचार्यों का आकलन, सप्तग्रहों का मिलन बन सकता है बड़ी विपदा का सबब
इंदौर : फरवरी माह में सप्त ग्रहों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जिससे देश और दुनिया में […]
May 19, 2023 सुनील ठाकुर व अनिल गौड़ खेलो इंडिया में तकनीकि अधिकारी नियुक्त
इंदौर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, गवर्मेंट ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में […]
December 28, 2024 मस्क्युलर डिस्ट्राफी के इलाज के लिए चाचा नेहरू चिकित्सालय में प्रारंभ होगा बड़ा सेंटर
कलेक्टर आशीष सिंह ने डीडीआरसी में प्रारंभिक स्तर पर थेरेपी सेंटर प्रारम्भ करने के दिये […]
July 19, 2021 आम सहमति से मप्र ओलिम्पिक संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए रमेश मेंदोला
जबलपुर : मध्य प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रविवार 18 जुलाई को […]