आम सहमति से मप्र ओलिम्पिक संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए रमेश मेंदोला

  
Last Updated:  July 19, 2021 " 01:32 pm"

जबलपुर : मध्य प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रविवार 18 जुलाई को जबलपुर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इस सभा में अगले चार वर्ष के लिए 29 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में तीन नए सदस्य शामिल किए गए हैं। सर्वसम्मति से रमेश मेंदोला मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं जबलपुर के दिग्विजय सिंह तीसरी बार सचिव बने।

ओलिंपिक संघ के विभिन्न पदों के लिए यह घोषणा महज औपचारिकता थी। पूरी 29 सदस्यीय कार्यकारिणी 13 जुलाई को ही तय हो चुकी थी। संयुक्त सचिवों में ओपी अवस्थी (गोल्फ), संजय यादव (खो-खो) और राजेश चौबे (स्वीमिंग) को शामिल किया गया है। प्रवीण अनावकर और अमिताभ जैन बाहर किए गए हैं। इस बार प्रवीण और अमिताभ ने अपनी दावेदारी ही नहीं जताई थी, जबकि लक्कड़ का कोरोना से निधन हो गया है।

AGM की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मप्र बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष वीडी शर्मा, अध्यक्ष जिला ओलिपिंक संघ भोपाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (मप्र एथलेटिक्स संघ), उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (मप्र कुश्ती संघ) के अलावा कमेटी के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला (अध्यक्ष,मप्र राइफल शूटिंग संघ), संदीप जायसवाल (अध्यक्ष कटनी जिला ओलिंपिक संघ, प्रदीप लारिया (अध्यक्ष सागर जिला ओलिंपिक संघ) और विजय पाल सिंह (चेयरमेन-मप्र ट्रॉयथलोन संघ) ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त प्रदेश के साथ राष्ट्रीय फेडरेशन से जुड़े अनिल धूपर (टेनिस) प्रशांत (कायकिंग-केनोइंग), प्रतिपाल सिंह सलूजा (हैंडबाल), संजय यादव (खो-खो) भी मौजूद रहे।

यह है नई कार्यकारिणी।

अध्यक्ष-रमेश मेंदोला

उपाध्यक्ष-प्रशांत सिंह (साइकिलिंग), वीडी शर्मा (डीओए भोपाल), अनिल धूपर(टेनिस), ओम सोनी (टेबिल टेनिस) व विजय पाल सिंह (स्वीमिंग)।

सचिव- दिग्विजय सिंह (बॉक्सिंग)।

कोषाध्यक्ष- जीतू जिराती, डीके विद्यार्थी, विवेक जैन, प्रशांत कुशवाहा, कुलविंदर सिंह गिल व ओपी अवस्थी।

कार्यकारिणी सदस्य-

राजेश यादव, प्रतिपाल सिंह सलूजा, संजय यादव, प्रदीप लारिया, श्रीकांत तिवारी, राजेश चौधरी, चंदूराव शिंदे, शिशिर तिवारी, बीएस राजपत्रित व सारिका व मनोज गुप्ता।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *