भोपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नगरीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह के निवास पर धरना दिए जाने पर भाजपा और शिवराज सरकार को झूठ फैलाने वाला करार दिया है। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 380 नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। ऐसा करके उन्होंने सीएम शिवराज व भाजपा की झूठी सरकार को आगाह किया है। श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि कैबिनेट में चर्चा करने के बजाए शिवराज ने सभी जनप्रतिनिधियों को झूठ परोस दिया और जब वह कुर्सी पर काबिज हो गए तब उन्होंने इस मामले में हाथ खींच लिए।
श्री वर्मा ने कहा कि कई जनप्रतिनिधि भाजपा के इस झूठ के कारण अपने पदों पर जाकर दोबारा बैठ गए। जब सरकार ने इस संदर्भ में प्रस्ताव पास नहीं किया तब उन्हें अपमानित होना पड़ा। 4-6 दिन कुर्सी पर बैठने के बाद उन्हें यह संदेश मिला कि उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा इससे अपमानित होकर इन जनप्रतिनिधियों ने चुनावों का बहिष्कार करने तथा इस्तीफा देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि यह झूठ परोसने की आदत भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत रही है और जनप्रतिनिधियों ने जो निर्णय लिया है वह सही है कि वे झूठ के साथ नहीं रहेंगे और कांग्रेस के साथ आएंगे।
Related Posts
July 1, 2021 नागरिकों को धन्यवाद कहने इंदौर आएंगे सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तीन जुलाई को इंदौर आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित […]
March 31, 2023 देर रात बावड़ी से 13 और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर हुई 27
सेना के मोर्चा संभालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी।
अभी भी कुछ और लोगों के […]
June 27, 2025 जगन्नाथपुरी में रिलायंस इंडस्ट्रीज श्रद्धालुओं के लिए करेगी अन्नसेवा
अन्न सेवा – रिलायंस फाउंडेशन लाखों लोगों को भोजन परोसेगा।
पुलिसकर्मियों के लिए 100 […]
February 9, 2023 रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के साथ खड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
युवक का गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में उपचार जारी।
इंदौर : छोटी ग्वालटोली थाना […]
January 10, 2024 पश्चिमी रिंगरोड के लिए एनएचएआई ने शुरू की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया
इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क […]
August 16, 2024 इंदौर में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया […]
May 24, 2022 बार मामले में लापरवाही बरतने पर एक आबकारी अधिकारी निलंबित, दूसरा कार्यालय में अटैच
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों फोर फॉक्स बार के मामले में कार्रवाई की थी और […]