भोपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नगरीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह के निवास पर धरना दिए जाने पर भाजपा और शिवराज सरकार को झूठ फैलाने वाला करार दिया है। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 380 नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। ऐसा करके उन्होंने सीएम शिवराज व भाजपा की झूठी सरकार को आगाह किया है। श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि कैबिनेट में चर्चा करने के बजाए शिवराज ने सभी जनप्रतिनिधियों को झूठ परोस दिया और जब वह कुर्सी पर काबिज हो गए तब उन्होंने इस मामले में हाथ खींच लिए।
श्री वर्मा ने कहा कि कई जनप्रतिनिधि भाजपा के इस झूठ के कारण अपने पदों पर जाकर दोबारा बैठ गए। जब सरकार ने इस संदर्भ में प्रस्ताव पास नहीं किया तब उन्हें अपमानित होना पड़ा। 4-6 दिन कुर्सी पर बैठने के बाद उन्हें यह संदेश मिला कि उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा इससे अपमानित होकर इन जनप्रतिनिधियों ने चुनावों का बहिष्कार करने तथा इस्तीफा देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि यह झूठ परोसने की आदत भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत रही है और जनप्रतिनिधियों ने जो निर्णय लिया है वह सही है कि वे झूठ के साथ नहीं रहेंगे और कांग्रेस के साथ आएंगे।
Related Posts
March 6, 2025 प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन
प्रदेश में एक करोड उनतीस लाख बहनों को भिखारी बताने से सरकार का महिला विरोधी चेहरा हुआ […]
December 8, 2022 गुजरात में बीजेपी की महाविजय का इंदौर में जोरदार ढंग से मनाया गया जश्न
इंदौर में भाजपा कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय पर मनाया गया […]
February 25, 2020 विवादों में घिरी निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का लगाया गया आरोप इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यशवंत निवास रोड से […]
March 6, 2017 बुजुर्गो के रेल टिकट के लिए आधार जरूरी नहीं 1 अप्रैल से आरक्षित रेल टिकटों की बुकिंग के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता से बुजुर्गो को […]
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]
July 4, 2022 मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला
मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया।
वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर […]
August 9, 2025 सुरीले भजनों पर झूम उठे श्रोता..
विधायक रमेश मेंदोला के पिताजी की स्मृति में भगवती गोस्वामी के भजनों ने बांधा समां, […]