पालदा स्थित मेसर्स ज्वाला गृह उद्योग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।
इंदौर : मंगलवार को जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायत के आधार पर अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के निर्देशन में खाद्य, औषधि प्रशासन की टीम पत्थर मुंडला रोड पालदा स्थित मेसर्स ज्वाला गृह उद्योग पहुंची। टीम ने उक्त संस्थान का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के तहत किया। इस दौरान परिसर में बिना खाद्य लाइसेंस के खाद्य पदार्थों ज्वाला सिंघाड़ा आटा, जीरावन, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, गरम मसाला का निर्माण, विक्रय, पैकिंग एवं भंडारण किया जाना पाया गया।
बताया गया कि मौके पर उपस्थित फर्म के प्रो. लोकेश नारंग से जांच हेतु खाद्य नमूने ज्वाला सिंघाड़ा आटा, जीरावन पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरावन लूज, हल्दी पाउडर लूज, धनिया पाउडर लूज, गरम मसाला लूज सहित कुल 09 नमूने जांच हेतू लेकर प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजे गए। मौके से सिंघाड़ा आटा एवं मसाला 3 हजार 191 किलोग्राम जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कुल कीमत 4 लाख 23 हजार 925 रुपए है। फर्म के प्रोपराइटर आरोपी लोकेश नारंग पिता अशोक नारंग के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420, 336 और 296 में एफआईआर दर्ज करायी गई है।
संयुक्त दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमाली सोनपाटकी, राजू सोलंकी, सुभाष खेड़कर शामिल थे। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने बताया कि जिले में मिलावट करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Posts
July 31, 2020 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सम्पन्न हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया। आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित इंदौर : नगर निगम के चुनाव का शंखनाद शुक्रवार को वार्ड आरक्षण के साथ हो गया। पिछली निगम […]
March 20, 2020 कमलनाथ ने अपनी सरकार के पतन के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा भोपाल : बीते दो सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामें का अंत सीएम कमलनाथ के इस्तीफे और […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]
December 19, 2018 इसरो ने लॉन्च किया GSAT- 7A सैटेलाइट । श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन इसरो के इतिहास में बुधवार को एक और सुनहरा […]
February 22, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई एक लाख से अधिक की राशि
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर त्वरित करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर आवेदक के 1,00,751/- […]
July 16, 2022 इंदौर में तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्र संत महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज ने कहा है कि जीवन में पुरुषार्थ, […]
April 27, 2021 संक्रमण दर में देखी जा रही स्थिरता, 18 फ़ीसदी दर के साथ मिले 18 सौ से अधिक नए संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये […]