भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मौत का उत्सव मना रही है और सोनिया गांधी धृतराष्ट्र बनी हुई हैं।
जवाब तो देना पड़ेगा कमलनाथ जी।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में आग लगाने की तैयारी में लगी है।कमलनाथ को इसका जवाब देना पड़ेगा।
प्रदेश में अराजकता फैला रही है कांग्रेस।
शिवराज ने कांग्रेसियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय मिलकर लड़ने का है पर आप मौत का उत्सव मना रहे हैं।
आप प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं, जबकि यह महामारी के खिलाफ युद्ध का समय है।
सीएम ने कांग्रेस नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि महामारीं के समय सरकार के साथ खड़े होने की बजाय वे अराजकता का तांडव कराने में लगे हैं।
सोनियाजी क्या कमलनाथ के आग वाले बयान से सहमत हैं ?
सीएम शिवराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या आपकी सहमति से कमलनाथ ने यह बयान दिया है..?
क्या कमलनाथ के इंडियन कोरोना वाले बयान से आप सहमत हैं ..?
अगर इन बयानों से सोनियाजी सहमत हैं तो वे देश को अवगत कराएं।
प्रदेश में आग नहीं लगाने देंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा में लगी रहेगी । हम प्रदेश में किसी को आग लगाने और फिजा बिगाड़ने की इजाजत नहीं देंगे।
Related Posts
May 18, 2022 छह थाना प्रभारियों के बदले गए थाने, दो को लाइन भेजा गया
इंदौर : उपायुक्त, पुलिस मुख्यालय, इंदौर निमिष अग्रवाल ने 08 थाना प्रभारियों का तबादला […]
December 5, 2022 पितृ पर्वत पर चल रहे 25 कुंडीय खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति
पांच दिनों में 7 लाख 51 हजार आहुतियां संपन्न – किन्नर महामंडलेश्वर ने बांटे बरकती […]
March 10, 2024 अखिल भारतीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 15 मार्च से
देशभर से कबड्डी टीमें करेंगी शिरकत।
स्वर्गीय रामचंद्र पांडे की स्मृति में होगा […]
May 24, 2025 पूर्व लिव इन पार्टनर के साथ मारपीट करने वाली महिला व उसके साथी गिरफ्तार
इंदौर : दोस्त के साथ आम रोड पर मारपीट करने वाली महिला को लसूडिया पुलिस ने उसके मित्र के […]
July 13, 2020 लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 32 सौ के ऊपर पहुंची पेंडिंग सैम्पलों की तादाद…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी टेस्टिंग के करीब 5 फीसदी […]
May 16, 2025 अपने बयान से पलटे ट्रंप, बोले संघर्ष विराम में नहीं की मध्यस्थता
खिसियाए अमेरिकी राष्ट्रपति ने एप्पल के सीईओ से भारत में मोबाइल यूनिट नहीं लगाने का डाला […]
September 29, 2023 गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के बीच विदा हुए गणनायक
नगर निगम ने मूर्तियों के एकत्रीकरण के लिए किए थे विशेष इंतजाम।
इंदौर : दस दिनों तक […]