इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने चीन में बनी राखियों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ी है। इसके तहत वे महिलाओं से स्वदेशी ‘सांसद राखी’ का निर्माण करवा रहे हैं।
वीर सैनिकों के लिए भिजवाई हजारों राखियां।
सांसद लालवानी ने बनवाई गई स्वदेशी राखियां भारत के वीर सैनिकों के लिए भिजवाई। कुल 21,000 राखियां जवानों के लिए भिजवाई गई। ये राखियां स्वदेशी सामान से निर्मित हैं और इन्हें इंदौर की महिलाओं द्वारा बनाया गया है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को दे रहे बढ़ावा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि चीन हमारे हर त्यौहार पर कब्जा कर चुका है। होली के रंगों से लेकर दिवाली के दीप तक चीन से आते हैं। ऐसे में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुसार वैदिक रीति और स्वदेशी सामग्री से राखी बना रहे हैं। चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से सीमा पर डटे जवानों को हम चीन में बनी राखी नहीं बल्कि स्वदेशी ‘सांसद राखी’ भेज रहे हैं।
महिलाओं को ही मिलेगी राखियों की बिक्री से प्राप्त राशि।
इन राखियों को विभिन्न एनजीओ के माध्यम से बनवाया गया है। इन राखियों को बनवाने का सामान इन महिलाओं को दिया गया है और राखियों की बिक्री से प्राप्त राशि भी इन्हीं महिलाओं को दी जाएगी।
सांसद ने बताया कि इससे ना सिर्फ चीन की राखी का बहिष्कार होगा बल्कि महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।
Related Posts
September 4, 2019 मंत्री वर्मा ने निभाया वादा, मिलों की झांकियों के लिए दिए ढाई लाख इंदौर: 5 दिन पूर्व मप्र के पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कपड़ा मिल श्रमिकों से […]
March 22, 2022 गेर निकलने के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व पार्किंग में भी नहीं आई कोई परेशानी
इंदौर : रंगपंचमी पर निकली गेर व फाग यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जिला […]
December 29, 2024 मॉडलिंग इडस्ट्री का स्वरूप अब पहले से बदल गया है..
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र के रूबरू कार्यक्रम में बोली मिस एमपी खुशी जायसवाल।
इंदौर : […]
March 7, 2023 धुलेंडी और रंगपंचमी पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस।
इंदौर : इंदौर जिले में होली […]
March 6, 2021 कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 173 नए मरीज मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण शुक्रवार को भी पौने दो सौ के करीब रही। ग्रोथ रेट भी लगभग साढ़े नौ […]
August 14, 2024 हर घर तिरंगा अभियान में बीजेपी ने इंदौर प्रेस क्लब को भी बनाया सहभागी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी की […]
June 4, 2024 इंदौर नोटा में भी नंबर वन, एक लाख का आंकड़ा किया पार
बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी बनाएंगे जीत का रिकॉर्ड।
इंदौर : कांग्रेस प्रत्याशी के […]