इंदौर : पुलिस की सक्रियता पर शहर में आए दिन हो रहीं वारदातें सवाल खड़े कर रहीं हैं। कुछ ही दिनों पूर्व भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। अब खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टार चौराहे के आगे वाघेला मेरिज गार्डन के समीप एक युवती की लाश पड़ी पाई गई। सूचना मिलने पर खजराना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवती लाल कलर की टी-शर्ट और नीली जींस पहनें हुए थी। सड़क पर खून पसरा हुआ था। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। प्रारम्भिक जांच में युवती की हत्या शनिवार- रविवार की दरमियानी रात होना पाई गई। युवती के हाथ पर एफबी लिखा हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारे का पता लगाने के साथ युवती की पहचान के प्रयास कर रही है।
Related Posts
June 11, 2021 स्टेट प्रेस क्लब ने किन्नरों की ओर बढाया मदद का हाथ, सौ से अधिक किन्नरों को भेंट की राशन किट
इन्दौर : दूसरों के शुभ कार्यो में नाच-गाकर और दुआ देकर नेग लेने वाले किन्नर समुदाय के […]
December 6, 2023 खजराना चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने किया निरीक्षण
कार्य की प्रगति का लिया जायजा।
फरवरी माह तक ब्रिज के एक हिस्से में आवागमन शुरू करने […]
December 18, 2019 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा इंदौर : तीन वर्ष पूर्व एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर ले […]
November 4, 2022 प्रवासी भारतीयों का अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करेंगे स्वागत
महापौर ने ली प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत बैठक।
समस्त सौन्दर्यीकरण व आवश्यक कार्य […]
September 14, 2020 नारी शक्ति पर केंद्रित पुस्तक ‘स्त्रीत्व’ का मंत्री उषा ठाकुर ने किया विमोचन इंदौर : हिन्दी महोत्सव 2020 के तहत मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। […]
January 10, 2021 145 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने […]
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]