इंदौर : सामाजिक संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग त्योहारों की खुशियां अक्सर उन लोगों के साथ बांटते हैं जो त्योहार मनाने में सक्षम नहीं होते। लगभग हर बड़े त्योहार पर वे बेसहारा और फुटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोगों को मिठाई, कपड़े और उपहार भेंट करते हैं।
हाल ही में मनाए गए भाई- बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक रक्षाबन्धन पर्व की खुशियां भी उन्होंने गरीब महिलाओं के साथ बांटी। फुटपाथ पर रहने वाली बेसहारा महिलाओं को सर्व धर्म संघ की ओर से मंजूर बेग ने साड़ियां वितरित की। यशवंत रोड गुरुद्वारे से लेकर राजवाड़ा चौक तक जितनी भी गरीब और बेसहारा महिलाएं नजर आई, सभी को उन्होंने साड़ियां बनकर रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं दी। इस नेक काम में रियाज खान, समीर बेग, गोलू खान, सतीश शर्मा, राजा भाई आदि साथियों ने भी श्री बेग की मदद की।
Facebook Comments