इंदौर के सीबीआई के विशेष जज बीके पालोदा को भोपाल भेज दिया गया है।
इंदौर में ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तजिंदर सिंह अजमानी को
पदोन्नत करते हुए इंदौर में ही रखा गया है। एडीजे के अन्य
तबादलों में महू के आरबी गुप्ता को सीधी, इंदौर के राकेश कुमार गुप्ता को
छतरपुर, डीके मित्तल को टीकमगढ़, महेश कुमार सैनी को अनूपपुर और एके टेलर
को श्योपुर जिले के जिवयपुर भेजा गया है। इसी तरह गोहद से एडीजे प्रकाश
चन्द्र आर्य इंदौर व दमोह के अशोक गुप्ता को महू आये। जबलपुर के
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकासचन्द्र मिश्र को पदोन्नत करते हुए एडीजे
महू बनाया गया।
इंदौर में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
केशवमणी सिंघल इंदौर में ही एडीजे बने।