इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार का विजन, युवाओं को ढोर-चराने और बैंड बजाने का विज़न था।
न रोजगार दिया न भत्ता।
नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने युवाओं को न रोजगार दिया और न ही बेरोज़गारी भत्ता दिया। पूरा पैसा छिंदवाड़ा भेज दिया।
श्रीराम का मजाक बनाना निंदनीय।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के साथ मजाक करना बहुत निंदनीय है। कांग्रेस राम का दुरुपयोग कर रही है।
कांग्रेस के ट्वीट पर कसा तंज।
15 अगस्त पर कमलनाथ के ध्वजारोहण वाले कांग्रेस के ट्वीट पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कहीं ध्वज वन्दन करते दिखे तो जरूर बताएं।
आत्म चिंतन करे कांग्रेस।
कांग्रेस को नसीहत देते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर आत्म चिंतन करना चाहिए कि उसके मंत्री-विधायक,नेता ही क्यों टूटते हैं।
विधान परिषद का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधान परिषद के गठन का जुमला पूर्व की कमलनाथ सरकार ने दिया था। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। न ही इससे संबंधित कोई भी प्रस्ताव शिवराज सरकार के समक्ष विचाराधीन है।
Related Posts
October 21, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का फेसबुक पेज हैक
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। फेसबुक […]
December 29, 2021 रणजीत हनुमान मंदिर समिति ने अदा की जुर्माने की राशि
इंदौर : रणजीत हनुमान की यात्रा के दौरान पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में नगर […]
December 6, 2023 हुकमचंद मिल मजदूरों के हक में ऐतिहासिक पहल
निगम परिषद के सम्मेलन में नगर निगम के स्वामित्व की हुकमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड को […]
September 24, 2020 कम्पलीट हेल्थ स्क्रीनिंग डिवाइस ‘अभय परिमिति’ लांच
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए उससे बचाव के नए- नए उपाय तलाशे जा रहे हैं। […]
June 14, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की ओर इंदौर ने बढ़ाए कदम, केवल 6 नए मरीज मिले इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के लिए सबसे ज्यादा राहत भरा रहा। वो इस मायने में की कोरोना […]
January 23, 2021 एक फीसदी से भी कम मिले कोरोना के नए मामले, ज्यादा रही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या
इंदौर : कोरोना संक्रमण का के मामले शुक्रवार को 1 फीसदी से भी कम रहे। जबकि डिस्चार्ज […]
August 11, 2020 ख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना की पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट..! इंदौर : ख्यात शायर राहत इंदौरी का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद […]