भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक 4 की गाइडलाइन के अनुरूप कदम उठाते हुए मप्र सरकार ने प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मप्र में अब किसी तरह का लॉकडाउन नहीं रहेगा।
लॉकडाउन के लिए केंद्र की अनुमति होगी जरूरी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब किसी भी तरह के लॉकडाउन के पहले केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी होगी। प्रदेश सरकारें अब अपनी मर्जी से लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगी।
कंटेन्मेंट जोन में जारी रहेगी पाबन्दी।
गृहमंत्री मिश्रा के मुताबिक कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन सहित अन्य सभी पाबन्दियां बरकरार रहेंगी। उनमें कोई बदलाव नही होगा।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में लॉकडाउन खत्म करने के साथ उसे लगाने का अधिकार राज्यों से ले लिया गया है। अब राज्य सरकारें बिना केंद्र की अनुमति के लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगी।
Related Posts
April 5, 2022 गोरक्षनाथ मन्दिर हमले का आरोपी पुलिस रिमांड पर,जाकिर नाइक से था प्रभावित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने […]
September 6, 2021 पत्रकारों को नहीं देना पड़ेगी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई राशि, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : पत्रकार बीमा योजना के तहत इस बार भी प्रीमियम की वही राशि पत्रकारों को भरना […]
October 17, 2018 भेदभाव रहित समाज चाहता है सपाक्स- त्रिवेदी इंदौर: एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ जंग का ऐलान कर अस्तित्व में आई सपाक्स पार्टी के […]
May 20, 2023 चीन से भारत लाया गया मप्र की बेटी साक्षी का शव।
रीवा के कुंठिला गांव में किया गया अंतिम संस्कार।
5 मई को चीन में हुआ था […]
April 5, 2020 कोरोना संक्रमण से इंदौर में आठवीं मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमित एक और मरीज की रविवार दोपहर मौत हो गई। 53 वर्षीय मृतक महिला […]
March 31, 2021 साढ़े छह सौ के करीब मिले नए संक्रमित, दो दिन की तालाबंदी का नहीं हुआ कोई असर…?
इंदौर : दो दिन की तालाबंदी के बावजूद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। […]
November 11, 2018 प्रीति ने बढ़ाई कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी इंदौर: टिकट देकर वापस ले लेने से आहत प्रीति अग्निहोत्री ने आर- पार की जंग का एलान कर […]