इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन ढाई सौ से ज्यादा लोगों के सैम्पल संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में अब बेड की कमीं महसूस होने लगी है। कोरोना का ग्रोथ रेट 8 से 12 फीसदी के बीच बना हुआ है। बुधवार 2 सितम्बर को ग्रोथ रेट 9 फीसदी रहा। बुधवार को ही 4 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण ने ले ली।
259 नए मरीज पाए गए संक्रमित।
इंदौर में बुधवार को 944 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2997 की जांच की गई। 2720 निगेटिव पाए गए। 259 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 18 रिपीट पॉजिटिव मिले। आज दिनांक तक की बात करें तो 222412 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। इनमें से 13752 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
4 मरीजो की मौत, 2.95 फीसदी रहा डेथ रेट।
बुधवार को 4 और मरीजों की जान कोरोना संक्रमण के कारण चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक 406 मरीज कोरोना के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। बुधवार को डेथ रेट की गणना 3 फीसदी से कम होकर 2.95 रही।
104 मरीजों को दी गई छुट्टी।
कोविड अस्पतालों से बुधवार को 104 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 9497 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।3849 मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है। रिकवरी रेट की बात करें तो जिले का रिकवरी रेट अभी 69.06 है। राष्ट्रीय और प्रदेश के औसत से यह कम है।
Related Posts
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
June 21, 2021 टीकाकरण महाअभियान को लेकर इंदौर में उत्सवी माहौल, 2 लाख टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर: बीते तीन माह कोरोना का कहर देखने और भुगतने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर […]
January 8, 2025 पीठ की चोट के चलते कुछ हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे बुमराह..!
मुंबई : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह खेल के […]
May 9, 2023 मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए 14 मई को चलो मम्मा वॉकेथान
इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के […]
June 10, 2024 मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
71 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की।
मप्र से शिवराज सिंह सहित 05 मंत्री बनाए […]
March 6, 2021 मन्दसौर निवासी व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपयों से भरा पर्स पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज जिला इंदौर पर मुबारिक पिता शहजाद हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर […]
January 30, 2024 हमेशा से स्वतंत्र राष्ट्र रहा तिब्बत, चीन ने किया बलात कब्जा
दोस्ती के नाम पर दिया धोखा, लाखों तिब्बतियों को उतारा मौत के घाट।
अभ्यास मंडल के […]