इंदौर : संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। हितानंद शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। वे 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं। संभावना है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है।
महामंत्री सुहास भगत को करेंगे सहयोग।
हितानंद विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे हैं। पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री और आरएसएस के प्रचारक अतुल राय को भाजपा से आरएसएस में वापस भेजे जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे। यह नियुक्ति उपचुनाव के ठीक पहले की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा संगठन काे मजबूती देकर उपचुनाव में दमखम के साथ उतरने की तैयारी में हैं।
Related Posts
January 14, 2024 विष्णुपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव
पारंपरिक खेल खेलने का उठाया लुत्फ। तिल - गुड का किया वितरण।
इंदौर : विष्णुपरी मेन […]
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
December 20, 2022 महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध संबंधी आदेश लागू
आदेश का उल्लंघन करने पर 200 रुपये जुर्माना लगेगा।
उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध […]
November 15, 2019 असफलता से घबराएं नहीं छात्र- पवन सिन्हा इंदौर : प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को […]
April 10, 2019 मोदी सरकार के कामकाज पर पुण्य प्रसून ने खड़े किए सवाल इंदौर: पुरानी पीढ़ी के जाने- माने पत्रकार राजेन्द्र माथुर की स्मृति में इंदौर प्रेस क्लब […]
April 1, 2022 मां पद्मावती धाम पर 2 अप्रैल से प्राभ होगा चैत्र नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : माँ पद्मावती धाम, 9 ई साधना नगर संदेश अपार्टमेंट विमानतल मार्ग पर 2 अप्रेल से […]
June 29, 2020 कैलाशजी के साथ खड़ा हुआ संगठन, अकेले पड़े शेखावत # कीर्ति राणा #
बदनावर के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के तेवर से भाजपा की राजनीति […]