इंदौर : सांवेर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू का कहना है कि ये चुनाव शिवराज विरुद्ध कमलनाथ या कांग्रेस विरुद्ध बीजेपी नहीं है। दरअसल यह चुनाव जनता विरुद्ध तुलसी सिलावट है। जिसतरह उन्होंने सांवेर की जनता के साथ वादाखिलाफी और धोखाधड़ी की है,उसकी सजा जनता उन्हें देगी। श्री गुड्डू बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बात रख रहे थे।
जनता के साथ धोखा कर अब दे रहे लॉलीपॉप।
प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि तुलसी सिलावट ने सांवेर की जनता को धोखा दिया। अब नर्मदा जल का लॉलीपॉप देकर फिर से उनके वोट लेना चाहते हैं। गुड्डू के मुताबिक सांवेर की जनता अब सिलावट की बातों में आने वाली नहीं है।
खराब हुई फसलों का दें मुआवजा।
कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू के अनुसार अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई हैं पर प्रशासन ने अभी तक उनका सर्वे नहीं करवाया है। उनकी मांग है कि सांवेर के प्रत्येक गांव में खराब हुई फसलों का शीघ्र सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
सांवेर के विकास का रोडमैप तैयार।
गुड्डू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सांवेर के विकास का रोडमैप उन्होंने तैयार कर लिया है। सड़क, पानी और बिजली की समस्या दूर करने के साथ किसानों की आर्थिक उन्नति और युवाओं को रोजगार देने के लिए नए उद्योग लगवाने का वे भरसक प्रयास करेंगे।
Related Posts
February 11, 2021 21 फरवरी को इंदौर आएंगे कमलनाथ, कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिका के […]
August 30, 2023 वर्ष 2024 में राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं, इससे बड़ा मजाक कोई नहीं : विजयवर्गीय
इंदौर : राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, रक्षाबंधन के दिन इससे […]
July 19, 2023 G-20 में आए मेहमानों का आईडीए अध्यक्ष ने तिलक लगाकर किया स्वागत
इंदौर : G20 सम्मेलन में भाग लेने जापान, अर्जेंटीना,ओमान एवं सिंगापुर से इंदौर आए […]
February 7, 2021 सेंट्रल जेल के बाहरी परिसर में स्थापित पेट्रोल पंप का जेल डीजी ने किया शुभारंभ
इंदौर : इंदौर के सेंट्रल जेल के बाहरी परिसर में जेल विभाग ने पेट्रोल पंप शुरू किया है। […]
July 22, 2025 विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी
अब ऑनलाइन ही करना होगा विद्युत बिलों का भुगतान, सारे काउंटर किए बंद।
सत्ताधारी दल से […]
October 25, 2016 लालू के बेटे ने सुशील मोदी से कहा- मेरी नहीं, अपने नपुंसक बेटे की कराएं शादी
पटना.बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के […]
September 19, 2022 लकड़ी के पीठों और दुकानों में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में […]