“रक्षा लेखा विभाग दिवस”
“विभिन्न विभागों की श्रृंखला में कार्यरत एक पुरातन और सम्माननीय विभाग।
1750 में स्थापित संस्था, आज बना रक्षा सेवाओं का महत्वपूर्ण भाग॥
रक्षा लेखा विभाग लेखा परीक्षा और लेखांकन का करता कार्य।
उनके लिए करता कार्य जिनकी सरहद पर भूमिका है अनिवार्य॥
कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शूरवीरों का रखते लेखा-जोखा।
कोशिश करते निधियों में वीरों को न मिले कोई धोखा॥
1 अक्टूबर को खुशियों और उत्साह से विभाग की वर्षगाँठ मनाते।
इस विभाग में कार्य करके खुद को खुशनसीब बताते॥
रक्षा लेखा विभाग होता रक्षा मंत्रालय (वित्त) के अधीन।
हम लेखा-जोखा का कार्य करते प्रत्येक स्तर पर महीन॥
नियमों की उलझन का करते हम समाधान।
जल-थल-वायु सबको करते उत्कृष्ठ सेवाएँ प्रदान॥
वेतन एवं अन्य खर्चो का करते समय-समय पर हिसाब।
उत्कृष्ट कार्य व दक्षता के लिए पाते भी खिताब॥
लेखों को नियमबद्ध करना भी है महत्वपूर्ण काम।
इसके कारण कभी-कभी भूलते हैं आराम॥
शूरवीर सैनिकों का रखते हम ध्यान।
नियमों पर चलकर बनाते उनके कार्य आसान॥
आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सेवाएँ भी देते।
समय पर लेखा-जोखा उपलब्ध कराके संतोष भी पाते॥
वीरों की परेशानियों का करते समय-समय पर निदान।
हमारे कार्यो का वह भी करते सम्मान।।
हमेंशा सेवाधर्मिता से रक्षा लेखा विभाग को दें नई पहचान।
डॉ. रीना कहती कार्य कुशलता से बढ़ाए इस विभाग का मान॥“`
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
July 31, 2023 शिव तत्व की विशेषता..
हमारे पुराणों में वर्णित है कि श्रावण मास शिव की प्रसन्नता एवं कृपा प्राप्ति के लिए […]
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
March 21, 2025 ट्रेन में यात्री ने पैसे नहीं दिए तो किन्नरों ने पीट – पीट कर की हत्या
भोपाल से चली गोडवाना एक्सप्रेस में 13 मार्च को हुई थी घटना।
पुलिस ने ना गिरफ्तारी […]
July 12, 2022 बदमाशों ने दो एटीएम पर बोला धावा,सायरन बजा तो निकल भागे
इंदौर : शहर में सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने दो स्थानों पर एटीएम […]
November 1, 2020 कश्मीर से धारा 370 हटाने के सरदार पटेल के सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छोटी ग्वालटोली स्थित […]
April 21, 2022 लॉज व होटल संचालकों को आगन्तुकों का रिकॉर्ड रखने के दिए गए निर्देश
इंदौर : शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अति. पुलिस आयुक्त […]
July 22, 2023 कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के खिलाफ जैन समाज ने निकाली मौन रैली
संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कर्नाटक सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन।
इंदौर […]