इंदौर : शहर में सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने दो स्थानों पर एटीएम तोड़ने का प्रयास किया पर सायरन बज उठने से वो भाग निकले।
पहली घटना पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में जवाहर मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में घटित हुई। यहां बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर रूपए निकालने का प्रयास किया पर सायरन बज उठने से वो भाग खड़े हुए।
एटीएम ही उखाड़ दिया।
दूसरी घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा में घटित हुई। यहां स्थित एसबीआई के एटीएम में घुसे बदमाशों ने पूरा एटीएम ही उखाड़ दिया पर यहां भी सायरन बजने से उन्हें भागना पड़ा।
खबर मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।दोनो एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
मेवाती गैंग पर है शक।
पुलिस को राजस्थान की मेवाती गैंग का एटीएम तोड़ने की इन वारदातों में हाथ होने का शक है। पहले भी यह गैंग इसतरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। ये भी संभावना जताई जा रही है की बदमाश पूरी तैयारी के साथ गाड़ी में बैठकर आए थे। एक एटीएम तो उन्होंने उखाड़ भी दिया था पर सायरन बजने से वो उखाड़े हुए एटीएम को ले जा नहीं सके। पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है, ताकि उनकी धरपकड़ की जा सके।
Related Posts
August 4, 2023 दो दिवसीय नर्मदा परिक्रमा साहित्य सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ होगा
मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति परिसर में होगा सम्मेलन।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती […]
January 6, 2025 गौमाता कृषि व पर्यावरण के जीवन की धुरी है : संघ प्रमुख भागवत
मंडलेश्वर : भारत भूमि हजारों सालों से उर्वर रही है, इसका कारण गौ आधारित कृषि है। भारत […]
November 1, 2023 देव आनंद और शम्मी कपूर पर फिल्माए गीतों से सजा कार्यक्रम ‘हम दोनों’ 5 नवंबर को
इंदौर : 50 और 60 के दशक में फिल्मों में जिन नायकों का बोलबाला था, उनमें दो नायकों का […]
October 27, 2023 कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच अनबन, सतह पर आई गुटबाजी
दौरे निरस्त कर दिग्विजय ने भोपाल में डेरा डाला।
🔹प्रवीण कुमार खारीवाल🔹
इंदौर : […]
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों को दी जाएगी वेलकम किट, शहर के प्रमुख स्थानों का करवाएंगे भ्रमण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
आकर्षक रोशनी, रंग रोगन और दीवारों पर सुंदर तस्वीरों ने शहर […]
October 21, 2022 देपालपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन के मामले में प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र शासन-प्रशासन को सरकारी जमीनों के मामलेे में बड़ी राहत दी […]
January 6, 2021 विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : शहर व देवास, पीथमपुर के उद्योगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई […]