इंदौर: ‘ग्रीन इंदौर- क्लीन इंदौर’ की संकल्पना को साकार रूप देने में कई सामाजिक संगठनों के साथ मीडिया संगठन स्टेट प्रेस क्लब भी अहम भूमिका निभा रहा है। सिटी फारेस्ट और खजराना मन्दिर परिसर में पौधरोपण के बाद इस रविवार को स्टेट प्रेस क्लब ने रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। महापौर मालिनी गौड़ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। उनके साथ प्रवीण खारीवाल, विजय अडीचवाल, राकेश द्विवेदी, हेमंत शर्मा, अजय भट्ट और अन्य मीडियाकर्मियों ने भी पौधे रोपे। बाद में उपस्थित तमाम लोगों को भी आम, पीपल, नीम और फलदार पौधे घरों में रोपने के लिए वितरित किये गए।
सुंदरकांड का भी हुआ आयोजन।
इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। मीडियाकर्मियों, विशिष्टजनों और भक्तजनों ने परिवार सहित मौजूद रहकर सुंदरकांड का श्रवण किया। बाद में रणजीत हनुमान की आरती की गई। महापौर मालिनी गौड़ भी आरती में शामिल हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
Related Posts
December 26, 2024 निगमकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर
गाय के अवैध बाड़े तोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की थी मारपीट व गाडियों में […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]
March 10, 2024 अखिल भारतीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 15 मार्च से
देशभर से कबड्डी टीमें करेंगी शिरकत।
स्वर्गीय रामचंद्र पांडे की स्मृति में होगा […]
January 8, 2020 सर्व ब्राह्मण समाज का वैश्विक परिचय सम्मेलन 11जनवरी से इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के बैनर तले सर्व ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय वैश्विक […]
March 17, 2023 एलईडी लगाने में बरती जा लापरवाही पर महापौर हुए नाराज
एलईडी कंपनी ईईएसएल के कलस्टर हेड के साथ बैठक कर दी चेतावनी। समय पर काम करें नहीं तो […]
July 16, 2025 गुजरी से मानपुर के बीच बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
कई संत - महात्मा, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, राजनेता और प्रबुद्धजनों ने कावड़ […]
November 9, 2022 सिख समाज के कार्यक्रम में कमलनाथ को करना पड़ा विरोध का सामना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आसुरी शक्तियों से की कमलनाथ की तुलना।
इंदौर : मंगलवार को […]