इंदौर : साढ़े पांच साल की मासूम से अश्लील हरकतें करने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश भाट को जूनी इंदौर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया।
ये था मामला :-
इंदौर में पांच साल की बच्ची को स्कूल छोड़ने और लाने वाला ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश जाट उससे अश्लील हरकत करता था। वह उसकी हरकतों से डर गई थी। पिछले दिनों उसने फिर घिनौनी हरकत की। बच्ची को इससे दर्द होने लगा।मां ने जब बच्ची से इस बारे में पूछा, तो बच्ची ने बताया कि ऑटो वाले अंकल उससे के साथ गंदी हरकत करते हैं।
दूसरे बच्चों ने भी बताया ऑटो वाले अंकल करते थे गंदी बात।
बच्ची की मां उसको स्कूल ले गई। शिक्षिका को पूरी बात बताई। शिक्षिका ने काउंसलिंग की और बताया 23 जुलाई को बच्ची गुमसुम बैठी थी। बाद में मां ने बच्ची को साथ ले जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कामेश के ऑटो रिक्शा से आने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया उनके बच्चे भी रिक्शा से नहीं जाना चाहते। उन्होंने ड्राइवर पर भद्दी बातें करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अारोपी ऑटो ड्राइवर कामेश जाट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
Related Posts
October 8, 2021 कैलाश विजयवर्गीय पुनः बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए, सिंधिया को भी मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह
नई दिल्ली : बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मप्र के नेताओं को […]
October 18, 2024 देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है सोपा का लक्ष्य
खाद्य तेलों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय है स्वागत योग्य, इससे बहुमूल्य विदेशी […]
May 22, 2020 थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, दो और मरीजों की थम गई सांसें..! इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर में भले ही कमीं आई हो पर ये […]
March 12, 2024 चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास
इंदौर : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित […]
March 27, 2022 शॉर्ट फिल्म मेकिंग स्पर्धा में अथर्व शर्मा की फ़िल्म ‘गुड जॉब मैन’ को मिला प्रथम पुरस्कार
`गुड जॉब मैन', द केपमैन' विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फ़िल्में घोषित।
प्रेस्टीज […]
December 30, 2022 लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर 10 लाख की लूट करने वाले आरोपी पकड़ाए
आरोपीगणों से कुल 8 लाख 60 हजार रुपये नकद, 01 लैपटाप ,01 आईफोन,01 सैमसंग मोबाइल, 02 […]
October 28, 2020 जनता में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस- सिलावट
इंदौर : साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट का जनसंपर्क जारी […]